Korean Beauty: कोरियन ब्यूटी हैक्स से गायब हो सकते हैं आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे, जानें कैसे?

Under Eye Dark Circles: त्वचा का ख्याल रखने के लिए आपको स्किन का टाइप जानना जरूरी होता है। इसके लिए आप घरेलू चीजें इस्तेमाल कर सकते हैं।

 
korean beauty  how to get rid of dark circles treatment

How To Get Rid Of Under Eye Dark Circles: त्वचा की देखभाल करने के लिए हम कई तरह के प्रोडक्ट्स को खरीदते हैं। वहीं आंखों के नीचे की त्वचा चेहरे की त्वचा से कई ज्यादा नाजुक होती है और इसका ख्याल रखा जाना बेहद जरूरी होता है। बदलते लाइफस्टाइल के कारण हम देर रात जागते हैं तथा कई चीजों का स्ट्रेस भी लेते हैं, जिनके कारण डार्क सर्कल्स बढ़ जाते हैं।

आजकल ब्यूटी ट्रेंड्स में कोरियन ब्यूटी को काफी चलन में है। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने के लिए कोरियन ब्यूटी हैक और बताएंगे इनसे त्वचा को मिलने वाले फायदे क्या हैं-

आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने के लिए क्या करें?

aloe vera for under eye

  • एलोवेरा जेल
  • खीरा

एलोवेरा जेल से त्वचा को क्या फायदे होते हैं?

  • एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है जो कि स्किन को भरपूर मात्रा में पोषण देता है।
  • इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है जो त्वचा को सभी तरह के स्किन इन्फेक्शन से बचाते हैं।

खीरे को आंखों के नीचे लगाने के क्या फायदे हैं?

  • खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
  • इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करते हैं।
  • खीरे में मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।

आंखों के नीचे मौजूद काले घेरे को कम करने के लिए कोरियन हैक

under eye skin care

  • सबसे पहले एलोवेरा के पौधे से जेल को निकालकर एक बाउल में डालें।
  • इसके बाद इसमें एक खीरे को पीसकर डालें।
  • इन दोनों को मिक्स करके उंगलियों की मदद से आंखों के नीचे लगा लें।
  • लगभग 30 मिनट तक इसे आंखों के नीचे लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन की मदद से इसे साफ कर लें।
  • रोजाना रात को सोने से पहले इस नुस्खे का इस्तेमाल करने से आपकी आंखों को कुलिंग इफेक्ट मिलेगा।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

अगर आपको अंडर आई के लिए कोरियन ब्यूटी हैक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: freepik, shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP