मेकअप अप्लाई करने का भी होता है एक तरीका, जानिए

आपको मेकअप से एक फ्लॉलेस लुक तभी मिलेगा, जब आप इसे सही तरह से अप्लाई करेंगी।

layer your makeup beauty
layer your makeup beauty

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि मेकअप किसी भी महिला की नेचुरल ब्यूटी को निखारने का काम करता है और उनके चेहरे की कमियों को छिपाने में मददगार होता है। लेकिन ऐसा तभी संभव है, जब आपको मेकअप सही तरह से अप्लाई करना आता हो। अमूमन देखने में आता है कि महिलाएं ब्रांडेड व महंगे प्रॉडक्ट तो खरीद लेती हैं, लेकिन उन्हें मेकअप की सही लेयरिंग के बारे में पता नहीं होता, जिसके कारण या तो उनके मनचाहा परफेक्ट लुक नहीं मिलता या फिर उनका मेकअप जरूरत से ज्यादा हैवी नजर आने लगता है, जिससे भी उनका लुक गड़बड़ हो जाता है। अक्सर महिलाएं मेकअप करते समय सिर्फ प्रॉडक्ट को चेहरे पर अप्लाई करने के बारे में सोचती हैं, लेकिन किस प्रॉडक्ट को पहले अप्लाई करना चाहिए और किसे बाद में, इस पर उनका ध्यान ही नहीं जाता। उदाहरण के तौर पर, मेकअप करते हुए महिलाएं पहले कंसीलर यूज करती हैं और फिर फाउंडेशन। जबकि मेकअप एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले फाउंडेशन लगाना चाहिए और अगर चेहरे के किसी पार्ट पर अतिरिक्त कवरेज की जरूरत हो, तभी कंसीलर यूज करें। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि मेकअप लगाने का सही तरीका क्या होना चाहिए-

यूं करें शुरूआत

layer your makeup inside

मेकअप करने की शुरूआत का सबसे पहला कदम है अपने फेस को क्लीन करना। इससे आपके चेहरे की गंदगी दूर होती है और आपके मेकअप को भी एक ग्लोइंग लुक मिलता है। फेस को क्लीन करने के बाद उसे माइश्चराइज करना ना भूलें। यह आपके चेहरे की खोई हुई नमी को रिस्टोर करने में मदद करेगा। साथ ही स्किन को मॉइश्चराइज करने से मेकअप बेस में क्रैक्स नजर नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें:ब्यूटी टिप्स- इस तरह करेंगी मेकअप स्पंज का इस्तेमाल तो नहीं दिखेगी चेहरे पर दरार

ऐसा हो बेस

layer your makeup inside

फेस को क्लीन करने के बाद बारी आती है बेस तैयार करने की। इसके लिए आप सबसे पहले प्राइमर लगाएं। यह ना सिर्फ आपके मेकअप को इवन व स्मूद लुक देगा। बल्कि चेहरे से निकलने वाले ऑयल व मेकअप के बीच में एक बैरियर की तरह काम करेगा, जिससे आपका मेकअप बाद में ऑयली या पैची नजर नहीं आएगा। प्राइमर अप्लाई करने के बाद आप मैक्सिमम कवरेज के लिए फाउंडेशन अप्लाई करें। वहीं आप फाउंडेशन की जगह mousse का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसके बाद अगर आपको चेहरे पर डार्क सर्कल्स या ब्लेमिश नजर आ रहे हों तो आप उन जगहों पर कंसीलर अप्लाई कर सकती हैं। अब आपका बेस मेकअप रेडी है। इसके बाद आप इसे सील करने के लिए कॉम्पैक्ट का सहारा लें। कॉम्पैक्ट के कारण आपका चेहरा बिल्कुल भी ग्रीसी या शाइनी नहीं लगेगा।

आई मेकअप

layer your makeup inside

आई मेकअप आपके लुक में काफी अहम् रोल रखता है। इसलिए आई मेकअप करते समय सबसे पहले आप अपनी आईब्रो को शेप दें। इसके बाद आप आईशैडो अप्लाई करें और फिर आईलाइनर व काजल लगाएं। आखिरी में मस्कारा अप्लाई करके अपने आई मेकअप को कंप्लीट करें।

लिप और ब्लश

layer your makeup inside

आई मेकअप के बाद बारी आती है लिप्स की। इसके लिए आप अपनी पसंद के अनुसार रेड, पिंक या पीच टोन्ड लिपस्टिक अप्लाई करें। लिपस्टिक लगाते समय आप अपनी लिपस्टिक शेड से मैचिंग लिप लाइनर से अपने लिप्स को फिल करें। इसके बाद लिपस्टिक लगाएं। यह आपकी लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाएंगी। आखिरी में आप अपने चीक्स पर ब्लश अप्लाई करें और एक ग्लोइंग व फ्रेश लुक पाएं।

इसे भी पढ़ें:बेहद आसान मेकअप और ब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट से जानिए


इसका रखें ध्यान

मेकअप करते समय आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। मसलन, आप किसी भी प्रॉडक्ट को अप्लाई करने के बाद उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें। मेकअप को अच्छी तरह ब्लेंड करने के बाद ही आपको एक नेचुरल लुक मिलेगा। मेकअप अप्लाई करते समय आप अपनी पसंद अनुसार थोड़ा फेरबदल कर सकती हैं। मसलन, कुछ महिलाएं पहले मेकअप बेस रेडी करना पसंद करती हैं तो कुछ महिलाओं को पहले आई मेकअप करना अच्छा लगता है।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@freepik)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP