डैंड्रफ की समस्या को दूर करेंगे यह होममेड हेयर स्प्रे

गर्मी के मौसम में सिर्फ स्किन ही नहीं, बल्कि बालों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सूरज की तेज किरणें तो बालों को डैमेज करती हैं ही, साथ ही साथ स्कैल्प में खुजली, इरिटेशन व डैंड्रफ आदि की समस्या भी होती है। हम सभी की यह आदत होती है कि डैंड्रफ होने पर एंटी-डैंड्रफ हेयर प्रोडक्ट्स खरीदने में लग जाते हैं। लेकिन ये बाजारी प्रोडक्ट्स काफी महंगे होते हैं। साथ ही साथ, उनमें केमिकल्स भी हो सकते हैं, जो आपके बालों व स्कैल्प को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
ऐसे में जरूरी होता है कि आप कुछ होममेड आइटम्स की मदद से अपने बालों की केयर करें। अगर आप भी डैंड्रफ से निजात पाना चाहती हैं तो घर पर ही एंटी-डैंड्रफ स्प्रे तैयार किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर एंटी-डैंड्रफ स्प्रे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं-
एंटी-डैंड्रफ स्प्रे के फायदे
- घर पर एंटी-डैंड्रफ स्प्रे बनाने से पहले आपको इसके फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। एंटी-डैंड्रफ स्प्रे बनाने और उसका इस्तेमाल करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं। मसलन-चूंकि एंटी-डैंड्रफ स्प्रे को नेचुरल आइटम्स की मदद से तैयार किया जाता है, इसलिए इनसे आपके बालों या फिर स्कैल्प को किसी भी तरह का नुकसान होने का खतरा नहीं रहता है।
- एंटी-डैंड्रफ स्प्रे बनाते समय टी ट्री ऑयल, एप्पल साइडर विनेगर, ग्रीन टी आदि का इस्तेमाल किया जाता है, जिनमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं।
- इन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान होता है। एक बार इन्हें बनाने और स्प्रे बोतल में स्टोर करने के बाद आप शैम्पू करने के बाद बेहद आसानी से इससे स्प्रे कर सकती हैं। ये स्प्रे आपके बालों को ग्रीसी भी नहीं बनाते हैं।
- यह होममेड स्प्रे बाजार में मिलने वाले एंटी-डैंड्रफ प्रोडक्ट्स की तरह की इफेक्टिव है। चूंकि इन्हें आप घर पर ही बनाती हैं, इसलिए यह अधिक किफायती है। साथ ही साथ, आप अपने बालों व स्कैल्प को हार्श केमिकल्स से भी बचा सकती हैं।
- एंटी- डैंड्रफ स्प्रे ना केवल डैंड्रफ को दूर करने में कारगर है, बल्कि यह आपके बालों की ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाता है। इन स्प्रे में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री आपके बालों को पोषण व मॉइश्चर प्रदान कती है। साथ ही, स्कैल्प को सूखेपन और खुजली आदि से आराम मिलता है।
यूं बनाएं टी ट्री एंड लेमन एंटी-डैंड्रफ हेयर स्प्रे
यह एंटी-डैंड्रफ हेयर स्प्रे रूसी पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने और स्कैल्प के प्राकृतिक पीएच संतुलन को बहाल करने में मदद करता है। इस स्प्रे के कारण बालों में शाइन भी आती है।
आवश्यक सामग्री
- आधा कप डिस्टिल्ड वाटर
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- टी ट्री एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें
- एक स्प्रे बोतल
यह भी पढ़ें-बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह इस्तेमाल करें रोजमेरी
एंटी-डैंड्रफ हेयर स्प्रे बनाने का तरीका
- एंटी-डैंड्रफ हेयर स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले डिस्टिल्ड वाटर को एक स्प्रे बोतल में डालें।
- अब इसमें टी ट्री ऑयल और नींबू का रस मिलाएं।
- अब आप स्प्रे बोतल को बंद करें और सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाने के लिए अच्छी तरह हिलाएं।
- आपका एंटी-डैंड्रफ हेयर स्प्रे बनकर तैयार है।
- आप अपनी स्कैल्प के साथ-साथ बालों पर भी इसे स्प्रे करें।
- कुछ मिनट के लिए इस मिश्रण को अपने स्कैल्प पर मसाज करें।
- पानी से धोने से 10-15 मिनट पहले स्प्रे को छोड़ दें।
- आप सप्ताह में दो बार इस स्प्रे का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- झड़ते बालों से लेकर डैंड्रफ तक हर समस्या को दूर करेंगे घर में बनें ये एलोवेरा हेयर मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।