जानें बालों में एप्पल साइडर विनेगर इस्तेमाल करने के फायदे

बालों को सुंदर और हेल्दी बनाए रखने के लिए न जानें क्या क्या करना पड़ता है। क्या आपके कभी बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल किया है? यह सिरका बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके फायदे से लेकर इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे।
क्या होता है एप्पल साइडर विनेगर?
यह विनेगर का एक टाइप है, जिसमें सेब को क्रश्ड किया जाता है और इसमें चीनी और यीस्ट मिलाया जाता है। काफी समय से एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल खाने के अलावा बालों पर भी किया जाता आ रहा है।
फायदे
- एप्पल साइडर विनेगर के उपयोग से स्कैल्प का पी एच लेवल बैलेंस रहता है। आपको इसका इस्तेमाल शैंपू के बाद करना है।
- बालों को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। वरना यह टूटने लगते हैं। बाल स्ट्रॉन्ग रहे इसके लिए भी आप एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बालों के लस्टर में सुधार लाने के लिए भी एप्पल साइडर विनेगर फायदेमंद है।
- स्कैल्प को साफ रखने के लिए भी आप इस विनेगर का उपयोग कर सकती हैं। बालों में इसके इस्तेमाल से इन्फेक्शन और खुजली की समस्या नहीं होती है।
- अगर आपके बाल झड़ने लगे हैं तो आपके लिए एप्पल साइडर विनेगर काफी असरदार घरेलू उपाय होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यह स्कैल्प के पी एच लेवल को बैलेंस रखता है। साथ ही इन्फेक्शन होने से भी बचाता है और जब हमारा स्कैल्प हेल्दी रहेगा तो बाल टूटेंगे नहीं।
इसे भी पढ़ें:बालों में 'एप्पल साइडर विनेगर' का इस्तेमाल करते वक्त ध्यान रखें ये बातें
कैसे लगाएं?

- एप्पल साइडर विनेगर को हमेशा डायल्यूट करके ही बालों में लगाया जाता है। बालों में कभी भी इसका डायरेक्ट इस्तेमाल करने से बचें।
- आप सेब के सिरका को एसेंशियल ऑयल के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। जैसे रोजमेरी ऑयल, ऑलिव ऑयल या कोई दूसरा तेल।
- 4-5 चम्मच ऑलिव ऑयल में 2-3 चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। यह मात्रा आपके बालों की लंबाई पर भी निर्भर करती है। अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब इस लिक्विड को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। कुछ देर मसाज करें और 5 मिनट के भीतर बालों को अच्छे से धो लें। (हेयर केयर टिप्स)
- हफ्ते में एक बार आप इस तरीके से बालों में एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आपके पास तेल नहीं है तो आप सेब के सिरका को हल्के गर्म पानी में डाल्यूट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:इन चार कारणों को जानने के बाद आप भी एप्पल साइडर विनेगर को करेंगी अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल
इन बातों का रखें ध्यान

- आपको पता होना चाहिए कि बालों में कितना एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करना है। बालों में इसकी सीमित मात्रा का उपयोग करें। अगर आप ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल करेंगी तो इसके कारण आपके बाल खराब हो सकते हैं।
- बालों में ज्यादा देर तक एप्पल साइड विनेगर को लगाए न रखें। केवल 2-3 मिनट काफी हैं। इससे ज्यादा देर तक लगे रहने से यह आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है।
- बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही हेयर एक्सपर्ट से भी सलाह लें।
- आपको बालों में कभी भी डायरेक्ट इस सिरका का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।