बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह इस्तेमाल करें रोजमेरी

लंबे बालों के लिए आपको कुछ ज्यादा नहीं करना पड़ेगा। बस रोजमेरी को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करें और फिर देखें कमाल। 
Updated:- 2023-04-06, 13:06 IST
ways to use rosemary for hair growth

बालों का झड़ना, बालों की ग्रोथ में रुकावट, स्कैल्प में खुजली आदि ये सभी बालों संबंधित सामान्य समस्याएं हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं कि उनके बाल अब नहीं बढ़ते हैं? बालों की ग्रोथ न होने के कई कारण हैं।

क्या आपके भी बालों की ग्रोथ रूक गई है? इसके लिए आप ट्रीटमेंट और घरेलू नुस्खे आजमा चुकी हैं, लेकिन फिर भी कोई फायदा नजर नहीं आया? इस बार आपको हेयर केयर रूटीन में रोजमेरी को शामिल करना चाहिए। आप इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरीकों से कर सकती हैं। बालों में रोजमेरी के इस्तेमाल से लेकर हेयर केयर करने का तरीका जानने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

रोजमेरी तेल

how to use rosemary oil
लंबे बालों के लिए तेल एक अच्छा उपाय है। खासतौर पर एसेंशियल ऑयल बालों के लिए बेहद अच्छे होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि बालों में तेल लगाना चाहिए। खासतौर पर अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे तो तेल का उपयोग जरूर करें।

बालों को लंबा करने के लिए आप रोजमेरी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तेल में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेम्टरी गुण पाए जाते हैं जो बालों के झड़ने की भी समस्या को कम करता है।

बाल धोएं

hair wash with rosemary water
हेल्दी बालों के लिए बालों को साफ रखना जरूरी है। यानी समय-समय पर हेयर वॉश करना चाहिए। रोजमेरी का इस्तेमाल बालों को धोने के लिए किया जा सकता है। लंबे बालों के लिए हेयर रिंस एक अच्छा तरीका है।

यह बात हम सभी जानते हैं कि हेल्दी स्कैल्प यानी बालों की ग्रोथ। आप हेयर वॉश करने के बाद रोजमेरी के पानी से बालों को धो सकती हैं। इस पानी से स्कैल्प साफ और हेल्दी रहता है। आप यह हेयर रिंस घर पर ही आसानी से बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • दो कप पानी
  • तीन से चार चम्मच रोजमेरी

क्या करें?

  • एक बाउल में दो कप पानी डालें।
  • अब पानी में तीन से चार चम्मच रोजमेरी डालें और इसे उबलने दें।
  • करीब 3-5 मिनट बाद आंच को कम करके इसे पकने के लिए छोड़ दें।
  • कुछ देर बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • लीजिए तैयार है होममेड हेयर रिंस।

इसे भी पढ़ें:बालों की ग्रोथ के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले बालों को शैंपू से धो लें।
  • अब बालों को इस पानी से धो लें।
  • फिर अच्छे से सुखा लें।
  • आप इस पानी का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार कर सकती हैं। (हेयर केयर टिप्स)

इसे भी पढ़ें:इस चमत्कारी नुस्खे के प्रयोग से लंबे हो सकते हैं आपके बाल

शैंपू की तरह

how to use rosemary as shampoo
बालों को धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल किया जाता है। आप रोजमेरी ऑयल को शैंपू में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बालों को दोगुना फायदा मिलेगा। इसके लिए आपको शैंपू में रोजमेरी तेल की 5-7 बूंदें मिलानी होगी।

अब इसे बालों पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें और बालों को धो लें। अब आप सोच रहे होंगे कि शैंपू में यह तेल मिलाने से आपके बाल चिपचिपे और फ्लैट नजर आएंगे? लेकिन ऐसा नहीं है क्योंकि इस तेल में ज्यादा फैट नहीं होता है। इसलिए आप निश्चिंत होकर इस तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

हेयर केयर

  • बालों की ग्रोथ न रूके, इसके लिए आपको केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यह प्रोडक्ट बालों के टूटने और झड़ने का कारण बनते हैं।
  • बालों को धोने से पहले तेल का इस्तेमाल जरूर करें। तेल आपके बालों को हेल्दी बनाने का काम करते हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।