चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लड़कियां बहुत कोशिशें करती हैं। कुछ लड़कियां तो बाजार से महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं। लेकिन लाख कोशिश करने के बाद भी उनके चेहरे पर ग्लो नहीं आ पता है और इससे वे हमेशा परेशान रहती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे पर ग्लो लाना चाहती हैं और चेहरे को चमकदार बनाना चाहती हैं, तो एक्सपर्ट से जानें ग्लोइंग फेस पाने के उपाय।
ऐसे करें दूध का इस्तेमाल
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि चेहरे को चमकदार बनाना हर लड़की की इच्छा होती है, जिसे पूरा करने के लिए लड़कियां ना जाने कई घरेलु उपाय करती हैं। यही नहीं कुछ लड़कियां तो मेडिकल ट्रीटमेंट भी लेती हैं, जिससे उन्हें बाद में फेस से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अगर आप बिना मेडिकल ट्रीटमेंट के अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं चेहरे पर दूध को इस्तेमाल करने का सही तरीका।
चेहरे पर लगाएं कच्चा दूध
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने आगे बताया कि दूध सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ चेहरे के लिए भी बहुत लाभकारी माना गया है। इसका चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आपको अपने चेहरे को साफ पानी से धोना चाहिए। जब चेहरा अच्छी तरह सुख जाएं, तब आप कच्चा दूध कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा। इस उपाय को आप रात में सोने से पहले करें।
यह भी पढ़ें:दूध में यह मसाला डालकर पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
दूध के साथ मिलाएं हल्दी या बेसन
ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें तो इसके अलावा आप दूध को हल्दी या बेसन के साथ भी मिला कर चेहरे पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपके चेहरे से डेड स्किन निकल जाएगी और चेहरा साफ दिखाई देगा। इस घरेलु नुस्खे को आप रात में सोने से पहले या फिर सुबह नहाने से पहले कर सकती हैं। दूध वाले इस पेस्ट को चेहरे पर कम से कम 15 मिनट के लिए रखें।
दूध में मिलाएं गुलाब जल
अगर आपके चेहरे पर पिम्पल्स, रैशेज या दाग धब्बे हैं, तो आप दूध में गुलाब जल मिलाकर रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाकर सो सकती हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में आराम देखने को मिलेगा। इन सभी उपाय को कर आप अपने चेहरे को ग्लोइंग बना सकती हैं।
नोट : किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें, क्योंकि हर किसी की स्किन अलग अलग होती है, किसी की स्किन पर इसके इस्तेमाल से रिएक्शन हो सकता है।
आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit: Free
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों