herzindagi
dry feet treatment

पैरों की ड्राईनेस को कम करेगा कच्चा दूध, जानें कैसे?

पैरों की देखभाल करने के लिए आप बाहरी क्रीम की जगह घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप हफ्ते में 2 बार तक पेडीक्योर कर सकती हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-01-12, 17:32 IST

ड्राईनेस बढ़ने के कारण पैरों की त्वचा में मॉइस्चर खत्म होने लगता है और ऐसा सर्दी के मौसम में ज्यादातर देखा जाता है। इसके लिए आप घरेलू चीजों जैसे कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं और अपने पैरों की ड्राईनेस को कम कर सही तरीके से पोषण दे सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें पैरों की देखभाल करने का सही तरीका।

पैरों की ड्राईनेस को कम करने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

raw milk for feet

  • शहद 
  • कच्चा दूध

कच्चे दूध को पैरों पर लगाने से क्या होता है?

  • कच्चा दूध त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करता है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-ए होता है।
  • कच्चा दूध त्वचा को नमी देने का काम भी करता है।
  • इसके अलावा त्वचा को मॉइस्चराइज रखने में मदद करता है।

पैरों में शहद को लगाने के फायदे क्या हैं?

  • नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Cracked Feet: सर्दियां आने से पहले फटने लगे हैं पैर तो लगाएं ये 3 चीजें, 2 दिन में नजर आने लगेगा फर्क

पैरों की ड्राईनेस को कम करने के लिए क्या करें?

dry feet home remedy

  • पैरों की देखभाल करने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 4 चम्मच शहद की डालें।
  • इसमें 3 चम्मच कच्चे दूध की मिलाएं।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से मिलाकर पैरों की त्वचा पर लगा लें।
  • पैरों की त्वचा पर कम से कम 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें।
  • आप चाहे तो हल्के हाथों के दबाव से पैरों पर मसाज कर सकती हैं।
  • पानी और कॉटन की मदद से पैरों पर लगे शहद और दूध को साफ कर लें।
  • इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में  4 बार कर सकती हैं।
  • पहली ही बार में इस घरेलू नुस्खे का असर आपको नजर आने पड़ेगा।  

यह विडियो भी देखें

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

 

अगर आपको कच्चे दूध की मदद से पैरों की ड्राईनेस को कम करने का घरेलू नुस्खा पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।