ब्लश अप्लाई करते समय इन बातों का रखेंगी ध्यान तो मिलेगा परफेक्ट लुक

मेकअप तब तक कंप्लीट नहीं होता, जब तक आप चीक्स पर ब्लश अप्लाई ना करे। कई बार महिलाएं इस स्टेप को मिस कर देती हैं, जिसके कारण उनके फेस में कुछ अधूरा-अधूरा सा लगता है। ब्लश मेकअप का एक महत्वपूर्ण पार्ट है। इसे अप्लाई करने से भी ज्यादा जरूरी है इसे सही तरह से अप्लाई करना। मेकअप में यह गेम चेंजर की तरह साबित होता है। अमूमन महिलाएं समझती हैं कि ब्लश लगाना काफी आसान है, जबकि वास्तव में ऐसा है नहीं। कई बार ब्लश लगाते समय वह जरूरत से ज्यादा लग जाता है तो कई बार गलत तरीके से लग जाता है, जिससे पूरा लुक बिगड़ता है। इसलिए यह बेहद जरूरी है कि मेकअप लविंग महिलाएं ब्लश को एक Pro की तरह अप्लाई करें। हालांकि आप ब्लश को केवल तभी एकदम करेक्ट लगा सकती हैं, जब आपको कुछ Blush Application टिप्स के बारे में पता हो। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो ब्लश एप्लीकेशन के दौरान उसके एकदम सही तरह से लगाने में आपकी मदद करेंगी-
शेड पर करें फोकस
ब्लश सिर्फ एक ही शेड में मार्केट में मौजूद नहीं है। लिपस्टिक की तरह ही आपको ब्लश के भी कई शेड्स मिलेंगे। इसलिए यह जरूरी है कि आप सही शेड का चयन करें। अगर आप स्किन से डार्क शेड के ब्लश का इस्तेमाल करेंगी तो इससे आप ओल्ड लगेंगी, वहीं ब्लश का लाइटर शेड चुनने से वह अननेचुरल लगती है, जिससे आपका लुक अजीब नजर आता है।
इसे भी पढ़ें: मेकअप ब्रश को क्लीन ही नहीं, सुखाने का भी होता है एक तरीका, जानिए
सही हो ब्रश
स्किन के लिए सही शेड का ब्लशर चुनने के साथ-साथ जरूरी है कि आप ब्लश एप्लीकेशन के लिए सही ब्रश का भी चयन करें। अगर हर बार ब्लश के बाद आपको परफेक्ट लुक नहीं मिलता तो इसका अर्थ यह है कि आपको अपना ब्लशर ब्रश बदलने की जरूरत है। ब्ल्श लगाने के लिए आपका ब्रश ऐसा होना चाहिए, जो dense हो और जिसके natural bristles हों। इस तरह के ब्रश से ब्लश अप्लाई करने से आपको नेचुरल लुक मिलता है।
शीयर फाउंडेशन की लें मदद
यह हम सभी के साथ कभी ना कभी होता है। कई बार ना चाहते हुए भी ब्लश चीक्स पर अधिक लग जाता है। उस स्थिति में आप इसे पूरी तरह से पोंछने और फिर से शुरू करने के बजाय, बस थोड़ी मात्रा में शीयर फाउंडेशन अप्लाई करें और गीले स्पंज की मदद से उसे ब्लेंड करें। यह ना सिर्फ कलर की इंटेसिटी को कम करेगा, बल्कि आपके चेहरे के ग्लो को भी बनाए रखेगा। वैसे अगर आपके पास शीयर फाउंडेशन नहीं है तो इस स्थिति में आप एक टिश्यू पेपर उसे चीक्स पर रखें और हाथों की मदद से हल्का सा प्रेस करें। इससे भी आप ब्लश के कलर को आसानी से बैलेंस कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मेकअप से निखरेगी खूबसूरती, अगर ब्रश का रखेंगी सही तरह से ख्याल
रखें इसका ध्यान
ब्लश एप्लीकेशन के दौरान आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। सबसे पहले तो अगर आप पाउडर ब्लश को अप्लाई कर रही हैं तो उसे ब्रश पर लगाने के बाद हल्का डस्ट जरूर करें। इससे ब्रश पर लगा अतिरिक्त ब्लश आसानी से निकल जाएगा और फेस पर बहुत ज्यादा ब्लश नहीं लगेगा। इसके अलावा ब्लश को हमेशा अपने चीक्स के apples पर सर्कुलर मोशन में अप्लाई करें। इसके बाद आप उसे आउटसाइड की तरफ ब्लेंड करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।