कोको बटर की मदद से घर पर ही बनाएं यह स्किन केयर प्रोडक्ट

पिछले कुछ समय से महिलाओं का रूझान नेचुरल या हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स की तरफ अधिक बढ़ा है। दरअसल, आज के समय में महिलाएं किसी भी तरह की केमिकल युक्त प्रोडक्ट को अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा नहीं बनाना चाहती हैं। इसलिए वह ऐसे मार्केट से ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदना अधिक पसंद करती हैं, जिसमें नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को शामिल करने का दावा किया जाता है। लेकिन फिर भी आप इन्हें लेकर श्योर नहीं हो सकते हैं। तो क्यों ना आप घर पर ही कोको बटर की मदद से कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स को तैयार करें। कोको बटर एक प्रकार का शुद्ध फैट होता है, जिसे काकाओ पेड़ के बीज की मदद से तैयार किया जाता है। इसे स्किन के लिए एक वरदान माना गया है, क्योंकि यह एजिंग से लेकर सनबर्न जैसी कॉमन स्किन केयर प्रॉब्लम्स को दूर करने में बेहद प्रभावी है। साथ ही यह आपकी डल स्किन में एक नई जान भी डालता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कोको बटर की मदद से घर पर ही बनने वाले कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बता रहे हैं-
कोको बटर से बनाएं बॉडी बटर
अगर आप ठंड के मौसम में अपनी रूखी स्किन को अतिरिक्त नरिशमेंट देना चाहती हैं तो ऐसे में इससे बॉडी बटर तैयार कर सकती है।
आपको चाहिए
- आधा कप कोकोआ बटर
- आधा कप शिया बटर
- 3 बड़े चम्मच बादाम का तेल
- आधा छोटा चम्मच विटामिन ई ऑयल
- एक चम्मच दालचीनी पाउडर (वैकल्पिक)
इसे ज़रूर पढ़ें-कोको बटर के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में कितना जानते हैं आप!
बनाने का तरीका
- सबसे पहले कोकोआ बटर और शिया बटर को लें और बायलर या माइक्रोवेव की मदद से इसे पिघलाएं।
- अब इस बाउल में बादाम का तेलऔर विटामिन ई ऑयल डाले और मिक्स करें।
- साथ ही इसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर भी मिक्स करें। हालांकि, यह वैकल्पिक है और अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं।
- अब इसे एक जार में डालें, ठंडा होने दें।
- अब आप अपनी स्किन को पैम्पर करने के लिए बॉडी बटर को लगा सकती हैं।
कोको बटर से बनाएं लिप बाम
विंटर में स्किन के साथ-साथ लिप्स को भी अतिरिक्त केयर की जरूरत होती है और इसलिए आप कोको बटर से लिप बाम बना सकती हैं।
आपको चाहिए
- 1 चम्मच कद्दूकस किया हुआ कोको बटर
- आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ बीसवैक्स
- आधा छोटा चम्मच बादाम या अखरोट का तेल
- एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदे
बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दूकस किया हुआ कोको बटर और बीसवैक्स को पिघलाएं।
- साथ ही साथ आप इसमें बादाम या अखरोट का तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप इसमें अपनी पसंद का कोईएसेंशियल ऑयलजैसे वेनिला या रास्पबेरी एसेंशियल ऑयल डालकर अच्छी तरह हिलाएं।
- इसके बाद आप इसे एक कंटेनर में ठंडा होने के लिए स्टोर करें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो आप इसे थोड़ी मात्रा में अपने लिप्स पर लगाएं।
कोको बटर फेस मॉइश्चराइजर
कोको बटर से फेस मॉइश्चराइजर बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आपको केवल कुछ ही सामग्री की जरूरत होगी।
आपको चाहिए
- आधा कप नारियल का तेल
- 1 बड़ा चम्मच कोको बटर
- 2 चम्मच बादाम का तेल
- 5 बूंद लैवेंडर एसेंशियल ऑयल
इसे ज़रूर पढ़ें-Winter Skin Care: कोको पाउडर से घर पर बनाएं बॉडी बटर
बनाने का तरीका
- एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें नारियल का तेल, कोको बटर, बादाम का तेल और लैवेंडर ऑयल डालें।
- अब आप 5-7 मिनट तक फेंटें जब तक कि मिश्रण हल्का और फूला हुआ न हो जाए।
- आपका फेस मॉइश्चराइजर तैयार है।
- अब आप इसे एक जार में स्टोर करें और हर बार जब आप अपना चेहरा धोते हैं तो इसका इस्तेमाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, britannica
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।