Winter Skin Care: घर पर बनाएं ये मॉइश्चराइजर, त्वचा नहीं होगी ड्राई

सर्दियां शुरू हो गई हैं और सार्दियों के साथ ही त्वचा में रूखापन भी आना शुरू हो गया है। वैसे तो त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए बाजार में बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स आते हैं मगर, इनका असर स्थाई नहीं होता साथ ही इनमें मिलावट होने के कारण यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचा देते हैं। ऐसे में यदि आप घर का बना मॉइश्चराइजर लगाती हैं तो आपकी त्वचा का रूखापन तो जाएगा ही साथ ही आपकी त्वचा ग्लोइंग भी हो जाएंगी।
घर पर आप कई तरह से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं मगर, आज हम आपको दादी मां का खास नुस्खा बताएंगे। यह बेहद पुराना और असरदार तरीका है मॉइश्चराइजर बनाने का। इतना ही नहीं इसे बनाना बहुत सस्ता है और एक बार बना कर आप इसे कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकती हैं। वैसे यह मॉइश्चराइजर न तो खुशबूदार है और न ही दिखने में फैंसी यह पूरी तरह से देशी आइटम्स से बनता है।
इसे आप शरीर के हर उस भाग पर लगा सकती हैं जहां आपको रूखापन महसूस होता है या फिर वहां की त्वचा फट रही होती है। तो चलिए जानते हैं इस देशी मॉइश्चराइजर को बनाने विधि।
इसे जरूर पढ़े: Skin Care Tips: स्किन है ड्राई तो सर्दियों में इन 5 चीजों से दूर रहने में भलाई

जैसा कि हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि इस तरह के मॉइश्चराइज को बनाने में सारी देशी चीजें ही लगती हैं। इसलि इसकी सामग्री जान लीजिए।
- 1 कप एलोवेरा जैल
- 7-8 बड़ा चम्मच मधुमक्खी का वैक्स
- 2 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 2 बड़ा चम्मच बादाम का तेल
इसे जरूर पढ़े: ठंड में गोरा और चमकता हुआ चेहरा पाने के लिए अपनाएं ये दादी मां का आजमाया नुस्खा
विधि
- यह मॉइश्चराइज बनाने के लि आपको सबसे पहले वैक्स को पिघलाना होगा। इसके लिए आपको एक पैन को गैस पर चढ़ाना होगा और फिर उसमें वैक्स डालकर उसे पिघलाना होगा।
- वैक्स को पिघलाने के बाद आपको एलोवेरा की पत्तियों में से जैल निकालना होगा। इस जैल को आप पिघले हुए वैक्स में डाल दें और उसके बाद आपको इसमें बादाम का तेल और नारियल का तेल डालना होगा।
- यह दोनों चीजें जब आप इसमें डाल दें तो इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ देर पकने दें और इस दौरान आप निरंतर पक रही सामग्री को चलाते रहें।
- जब यह सामग्री क्रीम जैसी नजर आने लगे तो आपको इसे एक कांच की बोतल में भर लेना चाहिए और इसे कुछ देर के लिए फ्रिज में रख देना चाहिए।
- फ्रिज में रखने से मॉइश्चारइजर सेट हो जाएगा और आप इसे बाहर नॉर्मल टेम्प्रेचर पर रख पाएंगी। इसके बाद आप इस मॉइश्चराइज को जब चाहें तब इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप जितने दिन चाहें उतने दिन स्टोर करके रख सकती हैं। (इन 10 हेल्दी टिप्स से दिख सकती हैं जवां)
क्या होंगे फायदे
- इस देशी मॉइश्चराइज को लगाने से आपको कई फायदे होंगे।
- अगर आपकी त्वचा रूखी है तो यह मॉइश्चराइज आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह आपकी रूखी त्वचा को स्मूद और ग्लोइंग बना देगा।
- अगर आपकी त्वचा ऑयली है तब भी आप इस मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं। हां, आप इसे थोड़ी कम मात्रा में लगाएं।
- आपको यदि त्वचा की मसाज करनी हैं तो आप इस मॉइश्चराइजर से करें इससे आपकी त्वचा पर अनोखी चमक और निखार आ जाएगा।
- अगर आपको मुंहासे या किसी भी प्रकार का त्वचा संबंधी संक्रमण है तो आपके लिए यह मॉइश्चराइजर किसी रामबाण इलाज से कम नहीं हैं।
वैसे अगर आप फिर भी बाजार में मिलने वाले मॉइश्चराइजर ही खरीदना चाहती हैं तो आपको यह पता होना भी जरूरी है कि स्किन टाइप के अनुसार आपका मॉइश्चराइजर कैसा होना चाहिए। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।