Bow nail art की मदद से निखारें अपने नेल्स

अगर आप अपने नेल्स को एक यूनिक लेकिन क्यूट लुक देना चाहती हैं तो bow nail art ट्राई कर सकती हैं।

 

cute bow nail art designs tips

अमूमन महिलाएं अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने के लिए नेल आर्ट का सहारा लेती हैं। यूं तो आप बाहर जाकर भी तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं, लेकिन घर पर भी नेल्स पर डिजाइन बनाना बेहद मुश्किल नहीं है। ऐसे कई नेल आर्ट डिजाइन है, जो ना सिर्फ देखने में अच्छे लगते हैं, बल्कि उन्हें घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इन्हीं में से एक है bow nail art। यह देखने में बेहद ही क्यूट लगता है, साथ ही आप इसे अपने नेल्स पर कई तरह से उकेर सकती हैं।

पिछले कुछ समय से बो लुक फैशन में काफी इन है। आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड डीवॉज ने इस लुक को रेड कार्पेट पर भी कैरी किया है। आप भी बो लुक अपने स्टाइल का हिस्सा बनाना चाहती हैं, लेकिन महंगे व स्टाइलिशर आउटफिट खरीदना आपके लिए संभव नहीं है तो क्यों ना आप बो लुक को अपने नेल्स पर कैरी करें। बो नेल आर्ट देखने में काफी स्टाइलिश व ट्रेंडी लगता है। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आपको बो नेल आर्ट किस तरह कैरी करें तो इस लेख में हम आपको बो नेल आर्ट लुक के कुछ आईडियाज बता रहे हैं। जो आपको जरूर अच्छे लगेंगे। तो चलिए देखते हैं कुछ बेहतरीन बो नेल आर्ट डिजाइन-

इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

फ्रेंच टिप बो नेल आर्ट

cute bow nail art designs inside

अगर आप बो नेल आर्ट को एक सिंपल तरीके से कैरी करना चाहती हैं तो फ्रेंच टिप स्टाइल में कैरी करें। इसके लिए पहले आप व्हाइट नेल पेंट से फ्रेंच टिप बनाएं। इसके बाद आप ब्लैक नेलपेंट लेकर फ्रेंच टिप के कार्नर पर बो लुक क्रिएट करें। आखिरी में शीयर टॉप कोट की मदद से अपने नेल आर्ट को सिक्योर करें। इस तरह के नेल आर्ट को आप रोजमर्रा में भी कैरी कर सकती हैं।

पोल्का डॉट स्टाइल बो नेल आर्ट

cute bow nail art designs inside

अगर आपके नेल्स थोड़े लम्बे हैं और आप नेल्स को एक कलरफुल लुक देते हएु बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो आप पोल्का स्टाइल में बो नेल आर्ट बनाएं। इसके लिए पहले आप नेल्स पर बेस कलर लगाएं। आप चाहें तो अलग-अलग नेल्स पर डिफरेंट कलर्स भी लगा सकती हैं। इसके बाद आप एक नेल्स पर पोल्का स्टाइल तो दूसरी पर बिग बो क्रिएट करें। इसे आप कई तरह से बना सकती हैं। जैसे डिफरेंट कलर्स नेल्स पर लगाने के बाद फ्रेंच टिप पर छोटा बो बनाएं और नीचे पोल्का स्टाइल। वैसे आप पोल्का स्टाइल बनाते हुए मिनी लुक भी क्रिएट कर सकती हैं।

ग्लिटर बो नेल आर्ट

cute bow nail art designs inside

अगर आप किसी खास अवसर के लिए बो नेल आर्ट डिजाइन बनाना चाहती हैं तो ऐसे में ग्लिटर लुक क्रिएट किया जा सकता है। इसके लिए आप पहले बेस पर गोल्डर ग्लिटर नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप दो नेल्स पर बिग बो बनाएं। आखिरी में टोप कोट की मदद से नेल आर्ट को सील करें। वैसे अगर आप चाहें तो अलग-अलग नेल्स पर अलग डिजाइन भी बना सकती हैं। इनमें एक नेल पर आप बो लुक बनाएं। यह भी देखने में काफी अच्छा लगता है।

इसे भी पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up


मिनी बो नेल आर्ट

अगर आप बो को एक सिंपल स्टाइल में अपने नेल्स पर उकेरना चाहती हैं तो मिनी बो नेल आर्ट डिजाइन का सहारा लें। इसके लिए पहले आप अपने नेल्स पर बेस कलर लगा लें। अगर आप चाहें तो बस शीयर नेल पेंट भी लगा सकती हैं। इसके बाद एक टूथपिक या नेल आर्ट टूल की मदद से सिर्फ एक नेल या सभी नेल्स पर छोटा व पतला सा बो लुक क्रिएट करें। आखिरी में टॉप कोट की मदद से नेल आर्ट को सील करें।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी से।

Image Credit:(@freepik)
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP