नेल्स को देना है एक डिफरेंट लुक को ट्राई करें यह बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन

अगर आप अपने आउटफिट के साथ-साथ नेल्स को भी एक ब्यूटीफुल लुक देना चाहती हैं तो डिफरेंट नेलपेंट की मदद से बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं।

 

beauty butterfly nail art ideas
beauty butterfly nail art ideas

बटरफ्लाई देखते ही चेहरे पर एक मधुर मुस्कान छा जाती है। वैसे तो बटरफ्लाई को आमतौर पर प्रकृति के करीब रहकर ही देखा जा सकता है, लेकिन अगर कहीं गलती से वह दिख जाए तो मन करता है कि बस उसे निहारते ही रहें। कई महिलाएं तो बटरफ्लाई को अपने होम डेकोर का हिस्सा भी बनाती हैं। लेकिन अगर आप बटरफ्लाई को अपने लुक में शामिल करना चाहती हैं तो ऐसे में आप उसे अपने नेल्स में जगह दे सकती हैं। जी हां, पिछले कुछ समय से नेल्स को ब्यूटीफुल बनाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बनाना पसंद करती हैं। जहां कुछ नेल आर्ट डिजाइन काफी सिंपल होते हैं, वहीं कुछ नेल आर्ट डिजाइन को बनाने के लिए आपके भीतर नेल आर्ट डिजाइन स्किल्स होने चाहिए। वैसे अगर आप एक खूबसूरत नेल आर्ट डिजाइन की तलाश में हैं तो ऐसे में आप बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन बनाना अच्छा आईडिया हो सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ खूबसूरत बटरफ्लाई नेल आर्ट डिजाइन के बारे में बता रहे हैं, जो आपको भी अच्छे लगेंगे-

ब्लू एंड व्हाइट बटरफ्लाई नेल आर्ट

butterfly nail art ideas inside

यह बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाने में आपको काफी मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और यह आपके नेल्स को एक डिफरेंट लुक भी देगा। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स पर ब्लू नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप अंगूठे पर व्हाइट नेलपेंट लगाएं। अब आप दोनों अंगूठों पर बटरफ्लाई के एक-एक विंग्स को बनाएं। आखिरी में टॉप कोट से अपने नेल आर्ट को सील करें।

इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक

पिंक एंड ग्लिटर बटरफ्लाई नेल आर्ट

butterfly nail art beauty inside

पिंक कलर हर लड़की को काफी पसंद होता है और नेल आर्ट को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए आप ग्लिटर का यूज करें। बस आप अपने नेल्स पर पिंक कलर को बेस कलर की तरह लगाएं। इसके बाद आप दो नेल्स पर ब्यूटीफुली बटरफ्लाई बनाएं। (व्हाइट नेल आर्ट) अब आप अपने एक या दो नेल्स को ग्लिटर लुक दे सकती हैं।

पोल्का डॉट बटरफ्लाई नेल आर्ट

butterfly nail art makeup inside

यह बटरफ्लाई नेल आर्ट सिंपल होने के बावजूद भी काफी क्लासी लगता है। इसके लिए आप पहले नेल्स पर ट्रांसपेरेंट नेलपेंट लगा सकती हैं। इसके बाद आप नेल्स पर बटरफ्लाई नेल आर्ट बना सकती हैं। इसके अलावा आप नेल्स के बीच में व्हाइट पोल्का डॉट बनाएं। (ब्लैक नेल आर्ट डिजाइन्स) आखिरी में आप टॉप कोट से नेल आर्ट डिजाइन को सील करें।

ऑरेंज ग्लिटर बटरफ्लाई नेल आर्ट

try butterfly nail art ideas inside

अगर आप अपने नेल्स को पार्टी रेडी बना रही हैं तो ऐसे में आप ऑरेंज ग्लिटर बटरफ्लाई नेल आर्ट ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप पहले अपने नेल्स के बेस पर ग्लिटर ऑरेंज नेल पेंट लगाएं। इसके बाद आप साइड्स में पोल्का डॉट स्टाइल बनाएं और बीच में बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाएं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है।

इसे भी पढ़ें:यह नेल आर्ट आईडिया आपके डल नेल्स को बनाएंगे brighten up

ब्लू पोल्का डॉट बटरफ्लाई नेल आर्ट

you try butterfly nail art ideas inside

अगर आप बटरफ्लाई नेल आर्ट को थोड़ा कलरफुल बनाना चाहती हैं तो ब्लू पोल्का डॉट बटरफ्लाई नेल आर्ट बनाएं। इस तरह नेल आर्ट बनाते हुए आप काफी हद तक एक्सपेरिमेंटल हो सकती हैं। मसलन, आप दो नेल्स पर डिफरेंट कलर्स से पोल्का डॉट बनाएं और दो नेल्स पर बटरफ्लाई बनाएं। (येलो नेल आर्ट डिजाइन्स) इसके अलावा आप इसमें फ्रेच टिप नेल आर्ट को भी शामिल कर सकती हैं। आप अपने नेल्स को कैसा लुक देना चाहती हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@notedlist.com)

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP