हर कलर का अपना एक अलग चार्म होता है और मौसम के अनुसार कलर्स की पसंद भी बदलती है। आमतौर पर गर्मी के मौसम में लाइट व ब्राइट कलर्स को प्राथमिकता दी जाती है। वैसे जरूरी नहीं है कि आप इन ब्राइट कलर्स को सिर्फ अपने आउटफिट या होम डेकोर का ही हिस्सा बनाएं। आप ब्राइट कलर्स को अन्य भी कई तरीके से अपने स्टाइल में यूज कर सकती हैं। जैसे नेल्स पर अगर ब्राइटन कलर को अप्लाई किया जाए तो लुक एकदम निखरकर सामने आता है। ऐसा ही एक ब्राइट कलर है येलो। इस कलर को समर्स में हर महिला किसी ना किसी रूप में जरूर इस्तेमाल कर सकती है। अगर आप भी इस ब्राइट कलर को अपने लुक्स का हिस्सा बनाना चाहती हैं तो बतौर नेल आर्ट इस्तेमाल करें। मेनीक्योर करते समय येलो कलर की मदद से आप कई तरह के नेल आर्ट डिजाइन्स बना सकती हैं। इन येलो कलर नेल आर्ट डिजाइन्स को ना सिर्फ अप्लाई करना आसान है, बल्कि यह देखने में भी काफी अच्छे लगते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
पोल्का डॉट नेल आर्ट
यह नेल आर्ट डिजाइन बेहद ही सिंपल है और कोई भी लड़की इसे अपने नेल्स पर आसानी से बना सकती हैं। आप येलो के साथ ब्लैक नेलपेंट की मदद से पोल्का डॉट नेल आर्ट डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप नेल्स पर पहले येलो नेलपेंट की मदद से बेस कलर लगाएं। इसके बाद ब्लैक नेलपेंट की मदद से पोल्का डॉट डिजाइन बनाएं। आखिरी में ट्रांसपेरेंट नेलपेंट की मदद से नेलआर्ट को सिक्योर करें।
इसे भी पढ़ें:इन लेटेस्ट नेल ट्रेंड की मदद से अपने नाखूनों को बनाएं खूबसूरत
रिवर्स फ्रेंच टिप नेल आर्ट
फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन छोटे व लम्बे नेल्स दोनों पर ही काफी अच्छा लगता है। आपको भी यह नेल आर्ट डिजाइन पसंद है, लेकिन आप इसे एक डिफरेंट स्टाइल में बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप रिवर्स फ्रेंच टिप नेल आर्ट डिजाइन बनाएं। इसके लिए पहले आप नेल्स पर येलो को बेस कलर के रूप में लगाएं। इसके बाद आप ब्लैक कलर को टिप की जगह बॉटम पर अप्लाई करें। यह एक सिंपल डिजाइन है, लेकिन देखने में काफी अच्छा लगता है।
इमोजी स्टाइल
अगर आप अपने नेल्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हैं और येलो नेल आर्ट डिजाइन से एक यूनिक लुक चाहती हैं तो ऐसे में आपको यह नेल आर्ट डिजाइन अच्छा लगेगा। इसके लिए आप पहले नेल्स पर येलो नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप उसके उपर तरह-तरह के फेस बनाएं। आखिरी में ट्रांसपेरेंट नेलपेंट की मदद से इसे सील करें। कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए यह एक बेहतरीन येलो नेल आर्ट डिजाइन है।
इसे भी पढ़ें:घर पर करें ये 5 तरह की नेलआर्ट, एक्सटेंशन से भी बढ़कर आएगा लुक
ग्लिटर स्टाइल
अगर आप किसी पार्टी के लिए रेडी हो रही हैं, लेकिन आपको नेल आर्ट डिजाइन बनाना नहीं आता तो भी आप इस स्टाइल को बना सकती हैं। इसके लिए पहले आप अपने नेल्स पर येलो नेलपेंट लगाएं। इसके बाद आप एक या दो नेल्स पर ग्लिटर नेलपेंट लगाएं। यह देखने में बेहद ही खूबसूरत लगता है और इस तरह के नेल आर्ट के लिए आपको नेल्स पर अलग-अलग डिजाइन बनाने की भी जरूरत नहीं है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@freepik)
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों