Hacks: कर्ल्स हेयर को होल्ड करने से लेकर बतौर नेल आर्ट काम आ सकती हैं बॉबी पिन्स

अगर मैं आपसे पूछूं कि बॉबी पिन्स को आप किस तरह यूज करती हैं तो शायद आपको लगे कि यह कैसा अजीब सा सवाल है। बॉबी पिन्स हेयर पिन है तो बालों में ही इस्तेमाल होगी ना। अमूमन लड़कियां इसे ओपन हेयर में बालों को अधिक मैनेजेबल बनाने के लिए या फिर फ्रंट ब्रेड आदि को होल्ड करने के लिए इस्तेमाल करती हैं। यह इसका एक बेहद आम सा यूज है। हो सकता है कि आपकी हेयर किट में रखी पिन्स को भी आप अभी तक इसी तरह इस्तेमाल करती आई हों। लेकिन क्या आप जानती हैं कि यही हेयर पिन्स आपके कर्ल्स अधिक देर तक होल्ड करके उन्हें लॉन्ग लास्टिंग बना सकती हैं या फिर आप इन्हें अपने बालों के अलावा बतौर नेल आर्ट टूल भी यूज कर सकती हैं। शायद आपको यह सब ना पता हो। इसलिए आज हम आपको बॉबी पिन्स से जुड़े कुछ ऐसे अमेजिंग हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप अपनी कई छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को दूर कर सकती हैं-
कर्ल्स को बनाएं लॉन्ग लास्टिंग

अगर आप चाहती हैं कि आपके हेयर्स में किए गए कर्ल्स लंबे समय तक ऐसे ही नजर आएं तो ऐसे में आप इस हैक की मदद लें। इसके लिए आप बालों के सेक्शन करके उन्हें कर्ल करें। जैसे ही आप बालों को कर्ल करें, उन्हें तभी रोल करके हेयर पिन्स सिक्योर करें। इसी तरह आप सारे बालों को कर्ल करने के साथ-साथ उन्हें रोल करते हुए पिन्स यूज करें। कुछ देर तक रूकें और फिर पिन्स को आराम से बाहर निकालें और बालों पर हेयर स्प्रे का इस्तेमाल करें। इसमें आपको थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन यह तकनीक आपके कर्ल को लंबे समय तक बनाने में मदद करेगी।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: हाथों का रूखापन दूर करेंगे ये 3 होममेड मास्क
करें नेल आर्ट

वैसे तो बॉबी पिन्स को हमेशा ही बालों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अगर आप चाहें तो इसे अन्य भी कई बेहतरीन तरीकों से यूज कर सकती हैं। जैसे अगर आपको नेल आर्ट करना अच्छा लगता है, लेकिन आप बिगनर हैं तो बॉबी पिन्स के इस हैक को यूज करें। आप पहले नेल्स पर बेस कोट लगा लें। इसके बाद आप पिन्स के पिछले वाले हिस्से को नेल पेंट में डिप करके नेल्स पर पोल्का डॉट डिजाइन बेहद आसानी से बना सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: होठों के आस-पास का कालापन होगा कम, बस ट्राई करें दादी मां का ये नुस्खा
पोनीटेल में एड करें हाइट

अगर आप चाहती हैं कि आपकी पोनीटेल लंबी और अधिक हाइट पर दिखे, तो हेयर पिन से जुड़ा यह हैक आपके काम आने वाला है। इसके लिए आप पहले बालों से पोनीटेल बनाएं। इसकें बाद हेडबैंड के निचले आधे हिस्से पर दोनों साइड हेयर पिन लगाएं। अब, अपने पोनीटेल को फ्लफ़ करें और पूरा लुक पाने के लिए इसे फ्लिप करें। आपको अपने पोनीटेल में इंस्टेंट अधिक हाइट नजर आएगी।
रबर को करें सिक्योर

कई बार ऐसा होता है कि जब आप बालों को रबर लगाती हैं तो वह टूट जाती है और फिर आपका पूरा हेयरस्टाइल बिगड़ जाता है। यह समस्या थिक के साथ अधिक होती है। इसके अलावा कभी-कभी रबर लगाते समय वह बालों में उलझ जाती है, जिसे बाद में निकालने में काफी दर्द होता है। ऐसे में आप इस हेयर पिन हैक की मदद लें। इसके लिए आप अपने बालों की जरूरत के अनुसार एक या दो हेयर रबर लें और उन्हें आपस में जोड़ लें। अब आप रबर के दोनों साइड में हेयर पिन लगाएं। इसके बाद आप सारे बाल लें और पहले एक हेयर पिन बालों में लगाएं और फिर रबर को घुमाते हुए दूसरी साइड के हेयर पिन को भी फिक्स करें। इस तरह आपको रबर को बालों में अंदर से यूज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही इस ट्रिक को अपनाने से रबर के टूटने या खुलने का खतरा भी काफी कम हो जाता है।
सिंक की नालियों को खोलने में करें इस्तेमाल

कई बार किचन सिंक में बचे हुए फूड आदि के कारण ब्लॉकेज हो जाता है, लेकिन उसे क्लीन करने के लिए हाथ गंदे करने का मन नहीं करता। ऐेस में आप एक बॉबी पिन का उपयोग करें। बस आप अपने सिंक में नाली के माध्यम से पुश करने के लिए अपने पिन का उपयोग करें और किसी भी तरह की गंदगी को अनलोड करके ब्लॉकेज को दूर करें।
लटकाएं गीले कपड़े

बॉबी पिन्स का ऐसे भी इस्तेमाल किया जा सकता है, आपने शायद ही कभी सोचा हो। वैसे तो कपड़े टांगने के लिए क्लॉथ पिन्स का यूज किया जाता है, लेकिन अगर आपके पास क्लॉथ पिन्स नहीं हैं तो ऐसे में सॉक्स व रूमाल आदि को टांगने और सुखाने के लिए बॉबी पिन्स को भी आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इस लेख को पढ़ने के बाद आप जब भी अपनी हेयरकिट में रखी बॉबी पिन्स को देखेंगी तो यकीनन आपके दिमाग में कई सारे आईडियाज घूमने लगेंगे। वैसे आप बॉबी पिन्स का इस्तेमाल अब किस तरह करने का सोच रही हैं, यह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।