उमस भरे मौसम में त्वचा को फ्रेश रखने के लिए बनाएं ये 2 Face Toner, जानें फायदे

बदलते मौसम में चेहरे को फ्रेश रखना बेहद जरूरी हो जाता है। ऐसे में आप चेहरे पर फेस टोनर का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। साथ ही, आप नेचुरल चीजों को अपने चेहरे पर अप्लाई कर पाएंगे।
image

उमस भरा मौसम आपकी त्वचा को डल और बेजान बना देता है। इसकी वजह से हमें कई बार अपने चेहरे को साफ रखना पड़ता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ताकि हमारी त्वचा चिपचिपी नजर न आए। इसके लिए आप घर रखी चीजों का इस्तेमाल करके फेस टोनर का इस्तेमाल करें। फेस टोनर चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग रखते हैं। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के फेस टोनर को आप लगाकर त्वचा को फ्रेश रख सकते हैं।

फेस टोनर क्यों लगाना चाहिए

अगर आपको अपने चेहरे को फ्रेश रखना है, तो इसके लिए आप फेस टोनर का इस्तेमाल करें। फेस टोनर चेहरे के पोर्स को लॉक करता है। साथ ही, आपके चेहरे पर पूरे दिन ताजगी बनाकर रखता है। आप इसे अलग-अलग चीजों से बनाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे आपको सादे पानी से चेहरे को साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Face toner

खीरे और पुदीने का फेस टोनर

आप चेहरे की फ्रेशनेस को बढ़ाने के लिए खीरे और पुदीने का फेस टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको खीरे के रस और पुदीने के पानी का इस्तेमाल करना है और इसे चेहरे पर रोजाना स्प्रे करना है। इससे चेहरे पर ताजगी नजर आएगी।

Cucumber and pudina

इसे भी पढ़ें: Homemade Face Toner: बारिश के मौसम में स्किन को तरोताजा रखने के लिए घर पर बनाएं ये फेस टोनर, जानें तरीका

खीरे और पुदीने का टोनर कैसे बनाएं

  • इसके लिए आपको खीरे को कद्दूकस करके इसका रस निकालना है।
  • अब इसमें पुदीने की पत्तियों पानी में पकाना है।
  • इस पानी को ठंडा करके रखना है।
  • इसके बाद इन दोनों चीजों को मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में स्टोर करना है।
  • इसे रोजाना अपने चेहरे पर सुबह और सोने से पहले चेहरे पर स्प्रे करना है।
  • इससे स्किन फ्रेश रहेगी।

ग्रीन टी और एलोवेरा जेल टोनर

आप ग्रीन टी और एलोवेरा जेल के साथ बने टोनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस टोनर से आपकी स्किन पर होने वाली एलर्जी या रेडनेस भी कम हो जाएगी। इसे आपको सही तरीके से बनाकर चेहरे पर अप्लाई करना है।

Green tea toner (2)

इसे भी पढ़ें: Face Toner At Home: चेहरे से ऑयल को कम करने के लिए बेस्ट है यह फेस टोनर, जानें बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका

ग्रीन टी और एलोवेरा जेल टोनर कैसे बनाएं

  • इसके लिए आपको ग्रीन टी बैग को पानी में पकाना है।
  • फिर इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल को मिक्स करना है।
  • अब इस फेस टोनर को एक स्प्रे बोतल में डालना है।
  • फिर इसे रोजाना अपने चेहरे पर स्प्रे करना है।
  • इससे आपके चेहरे पर फ्रेशनेस बनी रहेगी।

आप घर पर इन 2 तरह के टोनर को आसानी से बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन हल्दी रहेगी। साथ ही, आपके चेहरे पर फ्रेशनेस पूरे दिन दिखाई देगी।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP