How To Make Face Toner At Home: त्वचा मौसम के हिसाब से बदलती है। वहीं बदलते मौसम में त्वचा ऑयली होने लगती है। ऐसे में स्किन का एक्स्ट्रा ख्याल रखना भी जरूरी हो जाता है। वहीं आजकल मार्केट में आपको चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को कम करने के लिए कई प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे, लेकिन इसके लिए आप घर पर फेस टोनर तैयार कर सकती हैं। आइये जानते हैं चेहरे पर मौजूद ऑयल को कम करने के लिए घर पर फेस टोनर बनाने का आसान तरीका-
फेस टोनर बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- एलोवेरा जेल
- खीरा

खीरे को त्वचा पर लगाने से क्या होता है?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करने के काम आते हैं।
- खीरे में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
एलोवेरा जेल को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- एलोवेरा जेल में विटामिन-ए, विटामिन-सी और विटामिन-बी होता है, जो स्किन को पोषण देता है।
- इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- एलोवेरा जेल के अंदर एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो त्वचा को किसी भी स्किन इन्फेक्शन से बचाता है।
फेस टोनर बनाने का आसान तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को काटकर छीलकर इसमें से जेल को निकाल डालें।
- इसमें आप खीरे को पीसकर उसके रस को निकालकर डालें।
- इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे अब एक स्प्रे बोतल में डालकर अच्छी तरह से शेक कर लें।
- रोजाना इसे दिन में 3 से 4 बार चेहरे पर इस्तेमाल करें।
- लगातार इसका इस्तेमाल करने से न केवल चेहरे के पोर्स का साइज मिनीमाइज होने लगेगा, बल्कि त्वचा ऑयल फ्री रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Cucumber On Face: चेहरे की त्वचा को डीप क्लीन करने के लिए खीरा आएगा काम, जानें कैसे करें इस्तेमाल?
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के लिए फेस टोनर बनाने का तरीका और फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों