herzindagi
image

Hibiscus For Skin: त्वचा को रिफ्रेश रखने के लिए घर पर बनाएं गुड़हल के फूल का टोनर, एक्सपर्ट से जानें तरीका

Skin Care Toner: चेहरे की ताजगी बढ़ाने के लिए आप घर पर गुड़हल के फूल का टोनर बनाएं। इससे त्वचा फ्रेशन नजर आएगी।
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 17:48 IST

Skin Toner For Women: जब भी स्किन को फ्रेश रखने की बात आती है, तो हम अक्सर बाजार में मिलने वाले टोनर का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल कई बार हमारी स्किन पर सही नहीं बैठता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर गुड़हल के फूल का टोनर बनाकर लगा सकती हैं। इसका तरीका हमारे साथ ब्यूटीशियन रजनी निगम ने शेयर किया है। चलिए आपको भी बताते हैं इसे कैसे बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल करना है। साथ ही, आपकी स्किन पर इसके इस्तेमाल के क्या फायदे हैं।

गुड़हल के फूल का टोनर बनाने के लिए सामग्री

toner

  • गुड़हल के फूल- 10 से 12
  • पानी- 1 कप
  • गुलाब जल

गुड़हल के टोनर को बनाने का तरीका

  • इसके लिए आपको सबसे पहले गुड़हल के फूलों को अच्छे से साफ करके पानी में उबाल लेना है।
  • इसे तब तक उबालें जब तक इसका रंग पानी में न आ जाएं।
  • फिर इसे छलनी से छानकर पानी को अलग कर लें।
  • इसके बाद इसे ठंडा होने दें।
  • इसमें थोड़ा सा गुलाब जल को मिक्स करें।
  • इसके बाद इसे स्प्रे बोतल में स्टोर करके ठंडा होने दें।

इस तरह करें टोनर का इस्तेमाल

  • इसके लिए आपको चेहरे को पानी से साफ करना है।
  • इसके बाद इस टोनर को स्प्रे करना है।
  • इसे लगाने से आपकी स्किन पर ताजगी बनी रहेगी।
  • इसे आप सुबह और शाम दोनों समय लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Benefits: झुर्रियों की समस्या से पाना है छुटकारा तो घर पर बनाएं तुलसी फेस पैक, जानें तरीका

गुड़हल के फूल कैसे है त्वचा के लिए फायदेमंद

Skin care for women (3)

  • यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स बनाता है, जिससे कम उम्र में झुर्रियों की समस्या कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
  • डेड स्किन को रिमूव करने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • अगर आपके चेहरे पर सूजन की समस्या है, तो इसे कम करने के लिए गुड़हल के फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

इस गर्मी के मौसम में आप गुड़हल के फूल का टोनर बना सकती हैं। इस तरह के टोनर को आप स्टोर करके भी रख सकती हैं। इसे लगाने से आपकी त्वचा फ्रेश-फ्रेश नजर आएगी।

इसे भी पढ़ें: Bottle Gourd For Skin: गर्मी के मौसम में लौकी को बना लें अपना सगा स्किन के लिए हो सकती है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।