K-Beauty: स‍िर्फ ₹5 में शीशे जैसा चमकेगा चेहरा, सर्दियों में फॉलो करें ये देसी नुस्‍खा

अगर आप कोर‍ियन स्‍टार्स जैसी ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं, तो कॉफी अपना कमाल द‍िखा सकता है। इसके ल‍िए आपको बाहर से कुछ एक्‍स्‍ट्रा खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम आपको इसके इस्‍तेमाल का तरीका बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-15, 12:29 IST
how to get korean glass skin

सर्दियों में ठंडी हवा और रूखेपन की वजह से चेहरे की चमक कम होने लगती है। ऐसे में कई लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय घर पर ही कोई आसान तरीका ढूंढते हैं। अगर आप भी कम खर्च में चेहरे पर निखार लाना चाहती हैं, तो कॉफी आपके काम आ सकती है। खास बात यह है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होगी।

कॉफी को करें स्‍क‍िन केयर में शाम‍िल

आप घर में मौजूद कॉफी के साथ शहद, एलोवेरा जेल या कच्चा दूध मिलाकर स्क्रब और फेस पैक बना सकती हैं। इसका न‍ियम‍ित रूप से इस्‍तेमाल करेंगी तो आपकी कोर‍ियन स्‍टार्स जैसी शीशे जैसी चमकती त्‍वचा म‍िल सकती है। आइए जानते हैं कि इस नुस्खे को सर्दियों के स्किन केयर रूटीन में कैसे शामिल कर सकती हैं।

how to get korean glass skin  (2)

image credit- magnific

K-Beauty में क्यों पसंद किया जा रहा है कॉफी वाला नुस्खा?

आज के समय में K-Beauty यानी कोरियन स्किन केयर का काफी ट्रेंड है। ऐसे में लोग शीशे जैसी चमकती त्‍वचा पाने के ल‍िए आप कॉफी को शहद, एलोवेरा जेल या कच्चे दूध के साथ मिलाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इन चीजों से आप अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्रब या फेस पैक तैयार कर सकती हैं। यह सारी चीजें आपको 5 रुपये से भी कम में पड़ेंगी।

कॉफी और शहद से बनाएं स्क्रब

अगर आप कॉफी से स्क्रब बनाना चाहती हैं, तो इसमें थोड़ा शहद मिला कर दोनों को अच्‍छे से म‍िक्‍स कर लें। ध्‍यान रहे पेस्‍ट ऐसा होना चाह‍िए, ज‍िसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके। बस इस नुस्खे को इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-

  • कॉफी में थोड़ा शहद मिलाकर स्‍क्रब तैयार करें।
  • इसे चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से लगाएं।
  • त्वचा पर जोर से रगड़ने से बचें।
  • अगर लगाने के बाद जलन या परेशानी हो रही है तो तुरंत धो लें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: टमाटर और चोकर से बनाएं फेस स्‍क्रब, म‍िल सकती है शीशे जैसी चमकती त्‍वचा

कॉफी और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस पैक

कॉफी के साथ एलोवेरा जेल मिलाकर भी फेस पैक बनाया जा सकता है। इसके लिए दोनों चीजों को बराबर मात्रा में म‍िलाकर फेस पैक बना लें। सर्दियों में जब आपकी स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई लग रही हो तब इस फेस पैक का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, हर किसी की स्‍क‍िन अलग होती है। इसलिए पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर कर लें।

how to get korean glass skin  (1)

image credit- istock

कॉफी और कच्चे दूध का बनाएं फेस पैक

अगर आपके पास शहद या एलोवेरा जेल नहीं है, तो कॉफी में कच्चा दूध मिलाकर भी फेस पैक बना सकती हैं। दोनों को अच्‍छे से म‍िलाकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 म‍िनट सादे पानी से चेहरे को धो लें।

इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

कॉफी से बना स्क्रब या फेस पैक हर किसी की स्‍क‍िन को सूट करे, यह जरूरी नहीं है। इसलिए इसे चेहरे पर लगाने से पहले कुछ सावधानियां रखना जरूरी है।

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • चेहरे पर कॉफी को बहुत जोर से न रगड़ें।
  • आंखों के आसपास इसे लगाने से बचें।
  • जलन, खुजली या रेडनेस होने पर इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • 15 म‍िनट से ज्‍यादा इसे चेहरे पर न लगाएं।
  • चेहरा धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
  • बाहर निकलते समय सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट की सलाह से ही इसका इस्‍तेमाल करें।

ताे अगर आप इसका इस्‍तेमाल न‍ियम‍ित रूप से करेंगी तो आपकी शीशे जैसी चमकती त्‍वचा म‍िल सकती है। हालांक‍ि, ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के ल‍िए स‍िर्फ इन्‍हीं नुस्‍खों पर ड‍िपेंड न रहें। आपको अपने खानपान पर भी ध्‍यान देना होगा। डाइट में हरी सब्ज‍ियाें को शाम‍िल करें। पर्याप्‍त पानी प‍िएं। काेश‍िश करें क‍ि हफ्ते में एक बार स्‍टीम जरूर लें।

अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में बताए गए घरेलू नुस्खे और सुझाव सामान्य जानकारी पर आधारित हैं। हम किसी भी नुस्खे के 100% असरदार होने का दावा नहीं करते हैं। हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है, ऐसे में चेहरे पर किसी भी नई चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें। किसी भी तरह की एलर्जी, रैशेज या त्वचा रोग की स्थिति में डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श जरूर लें।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।