Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन

Korean Skincare: गर्मियों में तेज धूप, धूल, पॉल्यूशन और पसीने का असर सबसे ज्यादा हमारी स्किन पर दिखाई देता है। हमारे चेहरे का बुरा हाल हाे जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है और आप Korean Glass Skin पाना चाहती हैं तो हम आपको कुछ ऐसे नुस्खे बता रहे हैं ज‍िससे आपका चेहरा शीशे जैसा चमकता हुआ नजर आएगा।
Updated:- 2026-06-11, 20:46 IST
tips to get korean glass skin

Tips To Get Korean Glass Skin: आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन ग्लोइंग और सबसे सुंदर नजर आए। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है, तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। इन दिनों की बात करें तो तेज धूप, धूल, पसीने और पॉल्यूशन के कारण हमारी स्किन का बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में स्किन केयर के लिए रात का समय सबसे अच्छा माना जाता है।

इन दिनों कोरियन ग्लास स्किन भी काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी इस गर्मी में ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर रात में आजमाए जाने वाले Skincare Routine बता रही हैं। अगर आप इनका नियमित रूप से इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन शीशे जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं-

bridal glowing skin (1)

एलोवेरा जेल (Aloe Vera Gel)

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल सदियों से स्किन केयर में किया जा रहा है। इसके इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है और आपकी स्किन सॉफ्ट नजर आती है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा लें। अब इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। अगर आप नियमित रूप से इस नुस्खे का इस्तेमाल करती हैं तो आपकी स्किन की ड्राईनेस कम होगी और आपका चेहरा चमकता हुआ नजर आएगा।

यह भी पढ़ें- Korean Skincare: धूप से काला पड़ गया है चेहरा? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी ग्लास स्किन जैसी चमक

गुलाब जल (Rose Water)

गुलाब जल भी हमेशा से स्किनकेयर में इस्तेमाल होता आ रहा है। इसका इस्तेमाल करने से हमारे स्किन की फ्रेशनेस बनी रहती है। जब भी आप रात में सोने जाएं तो कॉटन की मदद से चेहरे पर गुलाब जल लगा लें। इसके बाद आप चाहें तो थोड़ा सा मॉइश्चराइजर भी लगा सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करेंगी तो चेहरे की चमक बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्‍ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार

कच्चा दूध (Raw Milk)

कई लोग रात में सोने से पहले कच्चे दूध का भी इस्तेमाल स्किन केयर में करते हैं। इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी बहुत आसान है। रात में जब आपको सोना हो तो कॉटन से थोड़ा सा दूध चेहरे पर लगा लें। आप चाहें ताे हाथ से भी लगा सकती हैं। अब इसे कम से कम 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। बस ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है तो लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें। आपको बता दें कि कच्चे दूध को चेहरे पर लगाने से शीशे जैसी चमकती हुई त्वचा मिलती है।

korean glass skin (1)

ये रूटीन भी कर सकती हैं फाॅलो

  • ड्राई स्किन है तो 2 बूंद नारियल तेल भी चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • रात में सोने से पहले 15 मिनट के लिए शहद लगाना भी अच्छा माना जाता है।
  • आप चाहें तो रात में चावल के पानी से चेहरा भी धो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹2 में पूरी गर्मी बनी रहेगी चेहरे की रंगत, ग्‍लास स्‍क‍िन पाने के लिए अपनाएं यह नुस्‍खा

इन बातों का रखें ध्यान (Korean Glass Skin Kaise Paaye)

  • रात में मेकअप हटाकर ही कोई भी नुस्खा आजमाएं
  • चेहरे को साफ करके ही इस्तेमाल करें
  • रोजाना हैवी मेकअप न करें
  • तकिये का कवर भी साफ रखें
  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं ताे पहले पैच टेस्ट जरूर करें

यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्‍वचा, बस क‍िचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्‍तेमाल

तो अगर आप भी गर्मियों में Korean Glass Skin पाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं। नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क जरूर देखने को मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।