Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:43 AM IST

K-Beauty: टमाटर और चोकर से बनाएं फेस स्‍क्रब, म‍िल सकती है शीशे जैसी चमकती त्‍वचा

आज के समय में सभी लड़क‍ियां और मह‍िलाएं ग्‍लास स्‍क‍िन पाना चाहती हैं। ऐसे में आप टमाटर और आटे के चोकर का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-11, 16:34 IST
glass skin tips

चेहरे पर ग्लो लाने के लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। ऐसे में सबसे आसान ऑप्शन उनके लिए स्क्रब ही होता है। हालांकि, हर बार आपको बाजार से महंगे स्क्रब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप घर में रखी कुछ चीजों से भी फेस स्क्रब तैयार कर सकती हैं। अगर आप भी चेहरे पर जमी डेड स्किन की वजह से परेशान हैं और स्किन को शीशे जैसी चमक दिलाना चाहती हैं, तो टमाटर और आटे का चोकर आपके काम आ सकता है।

इसे चेहरे पर बहुत देर तक रगड़ने की जरूरत भी नहीं है। चाहें तो इसी मिश्रण को कुछ देर चेहरे पर लगाकर फेस मास्क की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर ने बताया है कि इस स्क्रब से आपकी त्वचा शीशे जैसी चमक सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

glass skin

image credit- magnific

टमाटर और चोकर का फेस स्क्रब कैसे बनाएं?

इस होममेड स्क्रब को बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए बस आटे का चोकर और टमाटर का गूदा चाहिए। इसे बनाने का तरीका भी काफी आसान है। जैसे-

  • सबसे पहले आटे का चोकर लें।
  • अब इसमें टमाटर का गूदा मिला दें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें।
  • चाहें तो इसमें थोड़ी सी हल्दी भी मिला सकती हैं।
  • अब इसे उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएं।
  • करीब एक से डेढ़ मिनट तक हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें।
  • इसके बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें।

इस तरह घर पर ही फेस स्क्रब तैयार हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की, एक्‍सपर्ट ने बताया Glass Skin पाने का तरीका

फेस स्क्रब के बजाय इस्तेमाल कर सकती हैं फेस मास्क

अगर आप इस मिश्रण को स्क्रब की तरह रगड़ना नहीं चाहती हैं, तो इसे कुछ देर चेहरे पर लगाकर भी रख सकती हैं। इसके लिए टमाटर और चोकर से तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और करीब 10 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें। इसके बाद हल्के हाथों से चेहरे को मलते हुए पानी से साफ कर लें।

यह भी पढ़ें- Deep Cleaning Tips: बिना केमि‍कल वाले प्रोडक्‍ट्स के कैसे करें चेहरे की डीप क्‍लीन‍िंग? रसोई में छ‍िपा है राज

चेहरे पर क्या फर्क नजर आ सकता है?

इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमी डेड स्किन साफ होगी। डेड स्किन हटने के बाद चेहरा साफ और फ्रेश नजर आ सकता है।

glass skin tips (1)

image credit- magnific

स्क्रब करते समय इन बातों का रखें ध्यान

होममेड स्क्रब बनाना आसान है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने का तरीका भी उतना ही जरूरी है। इसलिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ेगा। जैसे-

  • चेहरे पर स्क्रब को ज्यादा देर तक न रगड़ें।
  • एक से डेढ़ मिनट तक ही स्क्रब करें।
  • चेहरे पर जोर लगाकर स्क्रब न करें।
  • अगर इसे मास्क की तरह लगाना है तो करीब 10 मिनट बाद साफ कर लें।
  • स्क्रब के बाद चेहरे को अच्छी तरह धो लें।
  • पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं तो पैच टेस्ट कर लें।

यह भी पढ़ें- Glass Skin चाहिए? रसोई में छुपा है ब्यूटी का राज, डाइट में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI/Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।