Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:38 AM IST

कॉफी या ओट्स? गर्मी में चेहरे की टैनिंग हटाने के लिए बेस्ट हैं ये होममेड स्क्रब, स्किन बनेगी सॉफ्ट

अगर आप भी गर्मी में अपनी स्किन को स्मूथ और टैन फ्री रखने के लिए कई प्रयास करती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं चेहरे से टैनिंग कम करने के लिए कॉफी या ओट्स दोनों में से कौन सा बेस्ट हो सकता है। 
Updated:- 2026-05-06, 09:30 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं टैनिंग को लेकर परेशान होने लगती हैं। अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग की वजह से परेशान रहती हैं और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर में ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, की गर्मियों में टैनिंग कम करने के लिए कौन सा स्क्रब बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की इसपर क्या राय है।

टैनिंग कम करने के लिए कॉफी स्क्रब या ओट्स ?

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही त्वचा पर टैनिंग होने लगती है। यह एक आम समस्या है, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज है, कि टैनिंग कम करने के लिए कॉफी स्क्रब बेस्ट है या ओट्स स्क्रब, तो अब परेशान होने के बजाय आप अपनी स्किन के टाइप के हिसाब से स्क्रब चुन सकती हैं।

स्किन टाइप के हिसाब से चुनें

अगर आपकी स्किन ऑयली है और आप अपनी स्किन से टैनिंग को कम करना चाहती हैं, तो अब आप कॉफी से खास स्क्रब तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -  

02 (28)

कॉफी पैक बनाने के लिए सामग्री

  • कॉफी
  • नारियल तेल
  • मलाई

कॉफी पैक बनाने का तरीका

  • कॉफी पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ी कॉफी लें।
  • अब इस कॉफी में थोड़ा नारियल तेल और मलाई मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
  • इसे कम से कम 30 मिनट तक लगा रहने दें।
  • उसके बाद हलके हाथों से चेहरे की मसाज करते हुए फेस धो लें।

ओट्स पैक बनाने के लिए सामग्री

  • ओट्स
  • दही
  • शहद 

यह भी पढ़ें- Homemade Coffee Moisturizer: किचन में रखी कॉफी से मिनटों में बनाएं मॉइस्चराइजर, स्‍क‍िन रहेगी हाइड्रेटेड

2 - 2025-11-12T170359.013

ओट्स पैक बनाने का तरीका

  • अगर आपकी स्किन का टाइप ड्राई या सेंसिटिव है, तो आप ओट्स स्क्रब का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • ओट्स पैक बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में पीसा हुआ ओट्स पाउडर लें।
  • अब इस पाउडर में थोड़ा दही और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आप इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगा सकती हैं।
  • 30 मिनट के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं।
  • अब इन दोनों पेस्ट को स्किन के हिसाब से एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा।
  • अगर आप इस पैक का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
  • उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।  

यह भी पढ़ें- Multani Mitti Face Pack: मुलतानी मिट्टी में केवल ये 2 चीजें मिलाकर तैयार करें फेस पैक, चेहरे की चिपचिपाहट हो जाएगी कम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।