K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
-1779083936692.webp)
Korean Glass Skin Kaise Paye: आज के समय में हर कोई खूबसूरत दिखने के लिए क्या कुछ नहीं करता है। लड़कियां और महिलाएं तो कई तरीके अपनाती हैं। कुछ बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। इन दिनों तो कोरियन ब्यूटी का क्रेज भी लोगों में ज्यादा देखने को मिल रहा है। इसमें आपकी स्किन एकदम शीशे जैसी (Glass Skin) चमकती हुई नजर आती है।
ऐसे में अगर आप भी कोरियन स्टार्स जैसी ग्लास स्किन पाना चाहती हैं तो हम आपको एक नेचुरल फेसवॉश बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आपकी स्किन एकदम शीशे जैसी चमकने लगेगी। खास बात ताे ये है कि इसे बनाने में आपका केवल 10 रुपये का खर्च आएगा। आइए जानते हैं-
-1779084168101.jpg)
किन चीजों से बन सकता है ये फेस वॉश?
इस आसान फेस वॉश को बनाने के लिए आपको चाहिए-
यह भी पढ़ें- K-Beauty: रात में चेहरे पर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
- 1 चम्मच बेसन
- आधा चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच कच्चा दूध
- थोड़ा गुलाब जल
इन सभी चीजों का खर्च लगभग 10 रुपये के आसपास माना जा सकता है।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹1 के इस नुस्खे से घर पर बनाएं सबसे सस्ती कोरियन क्रीम, चेहरे पर आएगा शीशे जैसा निखार
ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर बताती हैं कि बेसन का इस्तेमाल लंबे समय से स्किन केयर में किया जा रहा है। ये त्वचा की गहराई से सफाई करता है। वहीं, चावल का आटा चेहरे से डेड स्किन हटाने में मदद करता है। इसके अलावा कच्चे दूध से हमारी स्किन साॅफ्ट नजर आती है और गुलाब जल से फ्रेशनेस मिलती है।
कैसे बनाएं ये फेस वॉश?
- एक छोटी कटोरी में बेसन और चावल का आटा मिला लें।
- अब इसमें थोड़ा सा कच्चा दूध और कुछ बूंद गुलाब जल डाल दें।
- इसे अच्छी तरह से मिला लें।
- आपका पेस्ट तैयार हो जाएगा।
- ध्यान रखें कि पेस्ट बहुत ज्यादा गाढ़ा या पतला न हो।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक जाएगी आपकी त्वचा, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
इस्तेमाल कैसे करें?
इसे इस्तेमाल के लिए पहले चेहरे को साफ कर लें। अब फेसवॉश को चेहरे पर लगाएं। इसके बाद एक से दो मिनट तक हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। बहुत जोर से रगड़ना नहीं है। इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन क्लीन नजर आएगी। इसे आप हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे ज्यादा बार इस्तेमाल न करें, वरना आपकी स्किन ड्राई हो सकती है।
-1779084206717.jpg)
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें
- कोई दिक्कत हो तो पहले एक्सपर्ट से सलाह लें
- हफ्ते में तीन बार से ज्यादा यूज न करें
- कोशिश करें कि रात में ही इस फेसवॉश का यूज करें
- धूप में जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं
- रात में मेकअप हटाकर ही सोएं
- एक्सपायर चीजों का इस्तेमाल करने से बचें
यह भी पढ़ें- K-Beauty: ₹2 में पूरी गर्मी बनी रहेगी चेहरे की रंगत, ग्लास स्किन पाने के लिए अपनाएं यह नुस्खा
तो अगर आप भी 10 रुपये में Korean Glass Skin पाना चाहती हैं तो आप ऊपर बताए गए तरीकों से नेचुरल फेसवॉश बना सकती हैं। अगर आप नियमित रूप से इस फेसवॉश का इस्तेमाल करेंगी तो आपकी स्किन शीशे जैसी चमकती हुई नजर आएगी।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
- Korean Glass Skin पाने के लिए क्या करें?
- आप बेसन और चावल का आटा, कच्चा दूध और गुलाब जल मिक्स करके पेस्ट बना लें। इसी से चेहरा धोएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।