herzindagi
image

Split Ends Home Remedies: काटने की जरूरत नहीं, केवल इन 2 घरेलू नुस्खों से अपने Do Muhe बालों का रखें ध्यान; जानें तरीका

दोमुंहे बाल दिखते ही हम उन्हें काटने के बारे में सोचते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे हमारे बालों की ग्रोथ पर असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप इसके लिए आसान घरेलू उपायों को ट्राई करें। इससे बालों की ग्रोथ भी कम नहीं होगी।
Editorial
Updated:- 2025-11-19, 18:52 IST

बदलते मौसम और लाइफस्टाइल का असर हमारे बालों पर साफ नजर आता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे बाल खराब दिखाई देने लगते हैं। ऐसे में हम सभी कोशिश करते हैं कि बालों में अलग-अलग कटिंग लें, ताकि ग्रोथ कम न हो। ऐसे में आप बालों को कटवाने की जगह पर इस समस्या को सही करने के लिए बालों में घरेलू उपायों को ट्राई करें। इससे आपके बाल अच्छे नजर आएंगे। साथ ही आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो जाएगी। आप इसके लिए आर्टिकल में बताए गए घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं।

घी और विटामिन-ई का करें इस्तेमाल

बालों में घी का इस्तेमाल दादी और नानी के समय से होता आ रहा है। आजकल हम सभी ने इसका इस्तेमाल करना कम कर दिया है, लेकिन आप इसे विटामिन ई के साथ कर सकती हैं। इससे दोमुंहे और रूखे बालों की समस्या कम हो सकती है। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होती है।

Ghee

घी और विटामिन-ई का करें इस्तेमाल कैसे करें?

  • इसके लिए आपको 1 चम्मच देसी घी लेना है। इसे आप गर्म कर लें।
  • फिर जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसमें विटामिनी ई का 1 कैप्सूल डाल लें।
  • दोनों को मिलाकर ब्रश की मदद या हाथ से दोमुंहे बालों पर लगाएं।
  • इसे 20 से 25 मिनट बालों में लगा रहने के बाद शैंपू से हेडवॉश कर लें।
  • हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल करें। बालों की टिप्स मुलायम और स्मूद होती जाएंगी।

नारियल तेल और रोजमैरी का करें इस्तेमाल

नारियल तेल और रोजमैरी का इस्तेमाल आप दोमुंहे बालों की समस्या के लिए कर सकती हैं। इससे बालों की ड्राईनेस और दोमुंहे की समस्या कम हो सकती है। साथ ही बालों का टूटना भी कम हो जाएगा।

1 - 2025-11-19T152007.541

इसे भी पढ़ें: दोमुंहे बालों को रिपेयर करेंगे ये 2 Hair Mask, जानें आसान घरेलू नुस्खे

कैसे करें नारियल तेल और रोजमैरी का इस्तेमाल?

  • इसके लिए आपको एक बड़ी चम्मच नारियल तेल की लेनी है।
  • इसमें थोड़ी सी रोजमैरी डालनी है।
  • फिर इन दोनों चीजों को अच्छे से पकाना है।
  • इसके बाद इसे छान लेना है।
  • फिर आपको इसे अपने बालों में हाथों से मसाज करनी है।
  • इसे 30 मिनट अपने बालों में लगाकर रखना है।
  • फिर शैंप से बालों को साफ कर लेना है।
  • हफ्ते में 1 से 2 बार इसका इस्तेमाल करने से स्प्लिट एंड्स कम नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

ये दोनों तरीके बालों के लिए काफी अच्छे हैं। साथ ही आसान भी है। इसलिए आप इन्हें ट्राई कर सकती हैं और बालों की सही तरीके से देखभाल कर सकती हैं। इसलिए आपको इन्हें ट्राई करने से पहले पैच टेस्ट कर लेना चाहिए।

नोट: बालों की देखभाल के लिए जरूरी है कि आप किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।