herzindagi
beauty tips for youthful skin

Youthful Skin Tips: जायफल का इस तरह करें इस्तेमाल, पाएं यूथफुल स्किन

Youthful Skin Tips: जवां स्किन के लिए इस बार इस्तेमाल करें जायफल से बना फेस पैक। 
Editorial
Updated:- 2022-08-23, 21:06 IST

जायफल एक मसाला है। इसकी सुगंध मीठी होती है। इसका उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। खाने के अलावा इसका इस्तेमाल स्वास्थ्य लाभों के लिए भी किया जाता है।

लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह हमारी त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है? हर महिला चाहती है कि उसकी स्किन 40 की उम्र में भी 25 जैसी दिखे।

लेकिन इसके लिए त्वचा का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। हालांकि, भागदौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी के कारण त्वचा का निखार भी छिन जाता है।

ऐसे में आप अपने किचन की तरफ रूख कर सकती हैं। किचन में आपको ऐसी कई चीजें मिल जाएंगी, जो हमारी स्किन के लिए वरदान होती हैं।

इसमें से एक है जायफल। भले ही इसका इस्तेमाल खाने के लिए किया जाता हो, लेकिन आप इसकी मदद से थूथफुल स्किन पा सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं कैसे? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

जायफल से बनाएं फेस पैक (How To Make Jaiphal Face Pack)

how to make jaiphal face pack

ज्यादातर बार घरेलू नुस्खे सफल होते हैं। इन्हें अपनाने से त्वचा को नुकसान भी नहीं होता है। इसलिए आप जायफल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। जायफल के इस्तेमाल से त्वचा को अनेक फायदे मिल सकते हैं।

जायफल में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। जब हमारे शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। इससे त्वचा का निखार कम होने लगता है और उम्र में बढ़े दिखने लगते हैं।

आप जायफल के साथ अन्य चीजें मिलाकर फेस पैक बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने का तरीका? तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो जरूर करें।

आवश्यक सामग्री

  • जायफल पाउडर
  • दही
  • शहद

बनाने का तरीका

  • किसी भी बर्तन में 2 चम्मच जायफल पाउडर, 2 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं, ताकि थिक पेस्ट बन जाएं।
  • इस बात का ध्यान रखें कि अगर पेस्ट पतला हो गया तो यह चेहरे पर सही तरीके से नहीं लगेगा।
  • लीजिए बन गया आपका जायफल से बना फेस पैक

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: उम्र से कम नजर आने के लिए लगाएं ये फेस मास्‍क

लगाने का तरीका

how to use jaiphal face pack

  • इस पैक को अपने चेहरे पर ब्रश की मदद से लगाएं।
  • फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
  • करीब 10 मिनट बाद अपना चेहरा सादे पानी से धो लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करने से ही त्वचा को फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें:मुहांसों और झाइयों का काल है जायफल, बस आजमाएं ये 3 तरीके

जायफल के अन्य फायदे (Benefits Of Jaiphal On Face)

benefits of using jaiphal on face

  • जायफल से बने पैक के इस्तेमाल से झाइयों की समस्या कम होती है।
  • अगर आपके चेहरे पर से पिंपल्स जाने का नाम नहीं ले रहे हैं तो आपको जायफल का उपयोग करना चाहिए। यह न केवल पिंपल्स को कम करता है, बल्कि निशान भी हटाता है।
  • डार्क स्पॉट्स की समस्या से लड़ने में भी जायफल मददगार साबित हो सकता है।
  • ऑयली स्किन वाली महिलाएं भी जायफल से बने पैक का उपयोग कर सकती हैं।
  • ऑयली स्किन के लिए जायफल बेहद ही कारगर घरेलू नुस्खा है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।