मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ

मलाई का इस्तेमाल केवल खाने में नहीं किया जाता, बल्कि आप इसकी मदद से चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2022-06-25, 17:56 IST
malai face pack for glowing skin

चमकदार त्वचा हर महिला की ख्वाहिश होती है। लेकिन समय के साथ त्वचा डल होने लगती है। जिसके कई कारण होते हैं, जैसे स्किन का सही से केयर नहीं करना और गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि। लेकिन आप चाहें तो ग्लोइंग त्वचा पा सकती हैं। इसके लिए आपको सदियों से चली आ रहा ब्यूटी ट्रेंड फॉलो करना होगा। मलाई का इस्तेमाल सदियों से चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए किया जाता है। ऐसे में आप भी इससे बने फेस पैक को चेहरे पर लगाकर अपने चेहरे पर निखार ला सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं मलाई से कैसे बनाएं फेस पैक? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

शहद और मलाई से बनाएं पैक

how to make malai face pack
त्वचा को मॉइश्चराइज करने और पोषण देने के लिए आपको मलाई के साथ शहद डालकर इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच मलाई
  • 1 चम्मच शहद

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में 1 चम्मच मलाई और 1 चम्मच शहद डालें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका मलाई से बना फेस पैक।

लगाने का तरीका

  • इस पैक को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
  • अब अपने चेहरे को हल्के हाथों से मसाज दें।
  • करीब 20 मिनट बाद या जब पैक सूख जाए तब अपना चेहरा गुनगुने पानी से धो लें।

हल्दी और मलाई का फेस पैक

haldi and malai face pack
हल्दी और मलाई से बना फेस पैक आपके डल फेस पर ग्लो आएगा। आपकी त्वचा निखरने लगेगी। वहीं रोज़ ऑयल में एंटी-इंफेल्मेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती है, जिससे एक्ने की समस्या कम होती है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच मलाई
  • 2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • रोज़ ऑयल की कुछ बूंदें

बनाने का तरीका

  • किसी भी छोटे से बर्तन या बाउल में 1 चम्मच मलाई, 2 चम्मच हल्दी पाउडर और रोज़ ऑयल की कुछ बूंदें डालें।
  • अब इन चीजों को अच्छे से मिक्स करके, गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका होममेड फेस पैक।

इसे भी पढ़ें:नारियल की मलाई से बने फेस पैक से निखारें सुंदरता

लगाने का तरीका

  • हल्दी और मलाई से बने इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर अपने चेहरे को अच्छे से मसाज दें।
  • जब यह पैक सूख जाए तब माइल्ड फेस क्लींजर से अपना चेहरा साफ कर लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में कम से कम दो बार करें। आप पाएंगी कि आपका चेहरा साफ होने लगा है।

बेसन और मलाई

besan and malai face pack
अगर आप अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहती हैं, तो आपको बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे आपकी डेड स्किन निकल जाएगी और आपकी त्वचा में रंगत आ जाएगी।

आवश्यक सामग्री

  • एक चम्मच मलाई
  • एक चम्मच बेसन
  • आधा चम्मच अखरोट पाउडर

बनाने का तरीका

  • इस पैक को बनाने के लिए आपको एक चम्मच मलाई, एक चम्मच बेसन और अखरोट पाउडर चाहिए होगा।
  • अखरोट पाउडर आपको बाजार में मिल जाएगा। आप चाहें तो घर पर भी इसे बना सकती हैं।
  • इन सभी चीजों को एक बाउल में अच्छे से मिक्स कर लें।
  • गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका ग्लोइंग स्किन के लिए पैक।

इसे भी पढ़ें:ब्यूटीफुल और फ्लॉलेस स्किन के लिए मलाई का करें कुछ इस तरह इस्तेमाल

लगाने का तरीका

  • इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • फिर अपनी त्वचा को स्क्रब करें। इससे आपकी डेड स्किन हट जाएगी।
  • पैक के सूखने के बाद अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें।
  • मलाई से बने इस पैक का आप इस्तेमाल हफ्ते में तीन दिन कर सकती हैं।
  • कुछ समय बाद आप पाएंगी कि आपकी स्किन साफ और चमकदार हो गई है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।