लगातार झड़ते बालों ने कर दिया है परेशान तो गिलोय का इन तीन तरीकों से करें इस्तेमाल

झड़ते बालों की समस्या आज के समय में बेहद ही आम है। लेकिन इसके लिए महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह आप गिलोय को अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

Can we eat giloy stem directly

गिलोय को इसके हेल्थ बेनिफिट्स के लिए जाना जाता है। अमूमन लोग खुद को चुस्त-तंदरुस्त रखने के लिए गिलोय का सेवन करते हैं। हालांकि, इसके हेयर बेनिफिट्स भी कम नहीं है। जब आप इसे अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाती हैं तो यह ना केवल आपके बालों को हेल्दी बनाता है, बल्कि हेयर फॉल की समस्या को भी दूर करता है। दरअसल, गिलोय अपने इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुणों के लिए जाना जाता है, जिसका अर्थ है कि यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकता है।

एक हेल्दी इम्यून सिस्टम अप्रत्यक्ष रूप से बालों के रोम को भी हेल्दी बनाता है। इतना ही नहीं, गिलोय में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपकी स्कैल्प को हेल्दी बनाते हैं और हेयर फॉल को कम करते हैं। आप इसे कई तरह से अपने हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप हेयर फॉल को दूर करने के लिए गिलोय का इस्तेमाल किस तरह करें-

गिलोय और एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

यह मास्क ना केवल हेयर फॉल को कम करने में मदद करता है, बल्कि इससे बालों की ग्रोथ भी बेहतर तरीके से होती है।

आवश्यक सामग्री-

5-6 गिलोय की पत्तियां

4 चम्मच एलोवेरा जेल

1 बड़ा चम्मच दही

1 विटामिन ई कैप्सूल (वैकल्पिक)

giloy to get rid of hair fall

इस्तेमाल का तरीका-

सबसे पहले लगभग 5-6 गिलोय की पत्तियां इकट्ठा कर लें।

अब एलोवेरा जेल, दही और विटामिन ई कैप्सूल लेकर इनका चिकना पेस्ट बना लें।

आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है।

अब अपने बालों को क्लीन करें और तैयार मास्क को बालों के सेक्शन करते हुए लगाते जाएं।

लगभग 30 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें और फिर बालों को धो लें।

आप इस मास्क को आठ से दस दिन में एक बार बालों में लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:Long Hair Treatment: दादी मां के इस तेल से घुटने तक लम्बे हो सकते हैं बाल, जानें फायदे और तरीका

गिलोय से करें हेयर रिंस

यह भी एक तरीका है गिलोय को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल करने का। इससे आपके बाल अधिक हेल्दी बनते हैं।

आवश्यक सामग्री-

गिलोय का तना

आवश्यकतानुसार पानी

इस्तेमाल करने का तरीका-

हेयर रिंस बनाने के लिए एक बर्तन में गिलोय के तनों और पानी को उबालें।

अब गैस बंद करें और घोल को ठंडा होने दें।

गिलोय के डंठल को छान लें।

अब बालों को शैम्पू करके क्लीन करें।

आखिरी में बालों को धोने के लिए इस हर्बल घोल का उपयोग करें।

इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर पानी से बालों को वॉश करें।

यह भी पढ़ें:पतले बालों को घना बनाने के लिए करी पत्ता आएगा काम, जानें कैसे?

करें गिलोय ऑयल मसाज

ऑयल मसाज बालों के लिए काफी अच्छी मानी जाती है। अगर इसमें गिलोय को शामिल कर लिया जाए तो आपको हेयर फॉल के साथ-साथ डैंड्रफ व अन्य हेयर प्रोब्लम्स से भी छुटकारा मिलता है।

आवश्यक सामग्री-

गिलोय के डंठल

नारियल या तिल का तेल

giloy to get rid of hair fall expert tips

इस्तेमाल करने का तरीका-

सबसे पहले आप गिलोय के डंठल को अच्छी तरह क्रश कर लें।

अग आप इस तेल और ठंडल को एक साथ मिक्स करें और फिर इसे गर्म करें।

अब तेल को ठंडा होने दें और गिलोय के डंठल को छान लें।

इस गिलोय युक्त तेल से अपनी स्कैल्प की मसाज करें।

इसे करीबन एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।

इसके बाद आप अपने बालों को वॉश कर लें।

हेयर फॉल के पीछे कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए, गिलोय का इस्तेमाल करने से पहले एक बार स्पेशलिस्ट से मिलकर पर्सनलाइज्ड एडवाइज जरूर लें। आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP