पतले बालों को घना बनाने के लिए करी पत्ता आएगा काम, जानें कैसे?

सही पोषण न मिलने के कारण और बाहर मौजूद प्रदूषण की वजह से बाल डैमेज हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं। इसके लिए आप मार्केट में आपको कई ब्रांड के प्रोडक्ट्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन सभी प्रोडक्ट्स में कई तरह के केमिकल मौजूद होते हैं जिसके कारण बालों को नुकसान भी पहुंच सकता हैं।
बालों की देखभाल करने के लिए आप घर में मौजूद करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें बालों में करी पत्ते का इस्तेमाल और क्या हैं इसके बालों को फायदे।
बालों को शाइनी बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए?
- मेथी दाना
- सरसों का तेल
- करी पत्ता
बालों में मेथी दाना को लगाने के फायदे
- मेथी दाना बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
- पतले बालों को वॉल्यूम देने का भी काम करता है। (बालों में वॉल्यूम देने के लिए घरेलू नुस्खा)
- इसके अलावा हेयर ग्रोथ में भी मेथी दाना बेहद फायदेमंद होता है।
सरसों के तेल को बालों में लगाने से क्या होता है?
- बालों को घना बनाने के से लेकर पोषण देने में सरसों का तेल बेहद काम में आता है।
- इसमें मौजूद तत्व बालों को हेल्दी रखने का काम करते हैं।
करी पत्ते को बालों में लगाने के फायदे
- करी पत्ता नए बाल उगाने में मदद करता है।
- साथ ही ये आपके बालों में शाइन लाने के साथ-साथ उन्हें घना भी बनाने में मदद करता है।
- इसके अलावा बालों में प्रोटेक्शन लेयर बनाने का काम करता है।
इसे भी पढ़ें : बालों को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 2 चीजें
बालों को शाइनी बनाने के लिए क्या करें?
- पतले बालों को घना बनाने के लिए सबसे पहले मेथी दाना को उबालकर एक बाउल डालें।
- इसमें अब थोड़े से करी पत्ते डालें और इन दोनों को अच्छी तरह से इन्हें से पीस लें।
- इसे तवे पर डालकर इसमें 2 से 3 चम्मच सरसों का तेल मिला लें।
- इन सभी को मिलाने के बाद आप हल्का सा पकने दें।
- तेल के ठंडा होने के बाद स्कैल्प से लेकर लेंथ तक में लगा लें।
- करीब 2 घंटों तक इसे बालों में लगा रहने दें।
- इसके बाद बालों को शैम्पू और कंडीशनर की मदद से धोकर सूखा लें।
- इस नुस्खे का इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 से 3 बार तक बालों में लगा सकती हैं।
- इस नुस्खे को लगातार बालों में लगाने से कुछ ही दिनों में आपको असर नजर आने लगेगा और हेयर ग्रोथ नजर आने लगेगी।
नोट - किसी भी घरेलू नुस्खें का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें और चाहे तो पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
अगर आपको पतले बालों को घना बनाने के लिए घरेलू नुस्खा और इसके फायदे पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।