त्वचा की कई समस्यों को दूर रखने में कारगर है कैमोमाइल टी, जानिए क्या है तरीका

कैमोमाइल टी में रोगों से लड़ने संबंधित कई गुण मौजूद हैं। खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ यह तनाव और अनिद्रा जैसी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकती है। आप चाहें तो कैमोमाइल टी को ब्यूटी रूटीन में शामिल कर बढ़ती उम्र में भी त्वचा को हेल्दी बना सकती हैं। दरअसल बढ़ती उम्र में डेड स्किन झुर्रियां और पफी आइज जैसी कई समस्याएं हैं जो त्वचा की खूबसूरती को बिगाड़ देती है। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कैमोमाइल टी परफेक्ट ऑप्शन है। त्वचा के प्राकृतिक निखार को बरकरार रखने के लिए इस हर्बल चाय को आप अलग तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।
झुर्रियों का इलाज

30 की उम्र में झुर्रियां और फाइन लाइन्स जैसी समस्याएं शुरू होने लगती हैं। इससे बचने के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपनी त्वचा की देखभाल अधिक करें। वहीं कैमिकल युक्त चीजों का इस्तेमाल करने के बजाय नैचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना अधिक फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि कैमोमाइल टी में पॉलीफेनोल्स और फाइटोकेमिकल्स के गुण होते हैं जो सेल को बनाने और फ्री रेडिकल से लड़ने में मदद करते हैं। जो समय से पहले बूढ़ा होने से रोकता है और तनावग्रस्त त्वचा को शांत करता है।
फेस पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए कौमोमाइल टी में एलोवेरा और शहद को अच्छी तरह मिक्स करें।
- पेस्ट थोड़ा थिक रखें और फिर इसे अपनी त्वचा, गर्दन और अन्य हिस्सों में फेस मास्क की तरह उपयोग करें।
- इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाएं। शहद और एलोवेरा आपकी त्वचा को हेल्दी और मॉइस्चराइज रखने मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें: स्किन को मॉइश्चराइज और रिलैक्स करने के लिए ट्राई करें लैवेंडर DIY स्क्रब
पफी आईज से पाएं छुटकारा

डिहाइड्रेशन या फिर नींद पूरी नहीं होने की वजह से अक्सर आँखें सूज जाती हैं, जिसे हम आईज कहते हैं। हालांकि ज्यादातर लड़कियां इसे मेकअप के जरिए छुपा लेती हैं, लेकिन इसके अलावा भी कई घरेलू तरीके हैं। पफी आईज की वजह से कई बार डार्क सर्कल की समस्याएं भी शुरू हो जाती हैं, जो देखने में काफी बुरे लगते हैं। हालांकि आंखों की पफीनेस को दूर करने के लिए आप कैमोमाइल टी का उपयोग कर सकती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण डार्क सर्कल को न सिर्फ लाइट करेंगे बल्कि यह आंखों की पफीनेस को भी कम कर देंगे।
ऐसे करें इस्तेमाल
- ब्लैक टी और कैमोमाइल टी का काढ़ा बनाएं। अब इस मिश्रण को आईस क्यूब ट्रे में डालकर फ्रिजर में रख दें।
- जब यह अच्छी तरह जम जाए तो एक आइस क्यूब को सॉफ्ट कपड़े में लपेटें और इसे बाहर की तरफ पांच से 10 मिनट तक अपने आंखों के आपपास टैप करें।
- ब्लैक टी में कैफीन होने की वजह से रक्त वाहिकाओं को संकुचित करने में मदद मिलती है, जबकि कैमोमाइल टी त्वचा पर होने वाले इरिटेशन को शांत करती है।
इसे भी पढ़ें: गुलाब की पंखुड़ियों से बढ़ाएं बालों की खूबसूरती, जानें इस्तेमाल का तरीका
डेड स्किन को कहें बाय-बाय

स्क्रबिंग आपके स्किन रूटीन का अहम हिस्सा है। हेल्दी और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो से तीन बार स्क्रब जरूर करना चाहिए। कैमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय आप चाहें तो कैमोमाइल टी DIY स्क्रब ट्राई कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को शांत रखेगा, जिससे आप फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएँगी।
स्क्रब बनाने का तरीका
- स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले ओटमील लें और उसमें शहद, कोमामाइल टी को मिक्स करें।
- अब इस पेस्ट को अपनी त्वचा पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। हफ्ते में सिर्फ तीन बार स्क्रब करने के बाद से आपको फर्क नजर आने लगेगा।
- ओटमील में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो डैमेज स्किन से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। वहीं शहद में एंटी-सेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासे और त्वचा पर मौजूद अत्याधिक तेल को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।