भृंगराज पाउडर दिखाएगा कमाल, बाल हो सकते हैं लंबे

लंबे बालों के लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं है। आप बालों में  नेचुरल चीजों जैसे एलोवेरा जेल आदि का उपयोग कर सकती हैं। 
Updated:- 2023-07-21, 17:27 IST
ways to use bhringraj  for long hair

क्या आपको भी लंबे बाल पसंद हैं? आप भी कहेंगे भला यह भी कोई सवाल है। लंबे बाल देखने में बेहद सुंदर लगते हैं और हेयरस्टाइल भी अच्छा लगता है। अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल लंबे हो जाएं तो आपको भृंगराज पाउडर का उपयोग करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको लंबे बालों के लिए भृंगराज पाउडर का उपाय। 

बालों में लगाएं भृंगराज हेयर पैक

how to make bhringraj hair pack

बालों में हेयर पैक का इस्तेमाल किया जाता है। इसके उपयोग से बालों को कई फायदे मिलते हैं। आप हेयर पैक घर पर भी बना सकती हैं। लंबे बालों के लिए भृंगराज पाउडर का उपयोग किया जाता है। 

भृंगराज पाउडर से हेयर पैक बनाने का तरीका

  • 3-4 चम्मच भृंगराज पाउडर में 3 चम्मच एलोवेरा जेल डालें। 
  • अब चम्मच की मदद से इसे अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • लीजिए तैयार है भृंगराज पाउडर से बना हेयर पैक। 

इसे भी पढ़ें: इस चमत्कारी नुस्खे के प्रयोग से लंबे हो सकते हैं आपके बाल

लंबे बालों के लिए भृंगराज तेल का करें इस्तेमाल

how to make bhringraj hair oil
तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि बालों में तेल का उपयोग करना चाहिए। आप भृगंराज पाउडर की मदद से तेल भी बना सकती हैं। 

कैसे बनाएं भृंगराज तेल?

  • 1 कप कैस्टर ऑयल को गर्म करने के लिए रखें। 
  • जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें 2 चम्मच भृंगराज पाउडर मिला लें। 
  • कुछ देर में तेल का रंग बदल जाएगा, तब गैस बंद कर दें। 
  • लीजिए बन गया भृंगराज तेल। 

इसे भी पढ़ें: बिना किसी झंझट के बाल हो जाएंगे लंबे, करें ये काम

कैसे करें बालों में भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल

  • तेल लगाने से पहले बालों में अच्छे से कंघी कर लें। 
  • अब स्कैल्प और जड़ों पर तेल लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। (लंबे बालों के लिए घरेलू उपाय)
  • तेल को बालों की लंबाई में लगाना न भूलें। 
  • करीब आधे घंटे बाद हेयर वॉश कर लें। 
  • हफ्ते में तीन बार भृंगराज पाउडर का उपयोग करने से फायदा होगा। 

बालों में भृंगराज पाउडर लगाने के फायदे

hair care with bhringraj powder

  • मानसून के मौसम में बाल झड़ने की समस्या होने लगती है। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप बालों में भृंगराज पाउडर लगा सकती हैं। इस पाउडर में नारियल का तेल डालें और बालों में लगाएं। 
  • अगर कम उम्र में ही आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो आपको केमिकल वाली डाई का नहीं बल्कि बालों में भृंगराज पाउडर का उपयोग करना चाहिए। इस पाउडर में आवंला का गूदा मिलाकर बालों में लगाने से फायदा होगा। बालों से संबंधित डैंड्रफ की समस्या बेहद आम है। डैंड्रफ के लिए एंटी-डैंड्रफ शैंपू के बजाय आप बालों में  भृंगराज पाउडर और नींबू का रस मिलाकर लगा सकती हैं। 
  • स्कैल्प को साफ रखना बेहद जरूरी होता है। साफ और हेल्दी स्कैल्प के लिए बालों को भृंगराज पाउडर से धो लें। 
  • बालों के रूखेपन को कम करने के लिए भी आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। बालों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए भृंगराज पाउडर और दही का पेस्ट का इस्तेमाल करें। हफ्ते में दो बार इस पेस्ट के उपयोग से बाल सिल्की हो जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।