Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:36 AM IST

बालों के लिए ऐसे करें तुलसी के पानी का इस्तेमाल, एक्सपर्ट का बताया ये तरीका आएगा बेहद काम

बदलते मौसम के चलते अगर आपके भी बाल रूखे और बेजान होने लगे हैं, तो अब आप महंगे प्रोडक्ट के अलावा तुलसी के इस खास घरेलू उपाय को घर पर रहकर आजमा सकती हैं। आइए जानते हैं बालों के लिए तुलसी के पानी का इस्तेमाल और इसके फायदे के बारे में। 
Updated:- 2025-10-23, 13:51 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के साथ-साथ बालों का भी बहुत ध्यान रखती है, लेकिन बदलते मौसम की वजह से अधिकतर महिलाओं के बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। ऐसे में यह उनकी खूबसूरती को भी कम करने लगते हैं। अगर आप भी बालों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और उन्हें सिल्की, लंबा और घना बनाने का प्रयास कर रही हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। हम बात कर रहे हैं तुलसी के पानी की। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से की तुलसी के पानी का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों के लिए तुलसी का पानी

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी करती हैं, लेकिन अब आप घर पर रहकर तुलसी के पानी से अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। तुलसी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बालों के झड़ने और डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं। 

1 - 2025-10-23T132834.386

तुलसी के पानी का इस्तेमाल

तुलसी के पानी का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले तुलसी के 15 से 20 पत्ते ले और उन्हें गर्म पानी में अच्छी तरह गला लें, फिर इस पानी को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए रख दें अब आप साधारण पानी और तुलसी के पानी दोनों को मिक्स कर थोड़ा शैंपू मिलाकर अपने बालों को धो सकती हैं। ध्यान रहे आप माइल्ड शैंपू का अगर इस्तेमाल करती हैं, तो इससे आपको और अधिक फायदा हो सकता है। 

तुलसी के साथ नीम के पत्तों का पानी

इसके अलावा आप चाहे तो तुलसी के पानी के साथ नीम के पत्तों का पानी मिलाकर अपने बालों पर कम से कम 20 से 25 मिनट तक लगा कर रखें। उसके बाद शैंपू से अपने बालों को धो लें। ऐसा करने से भी काफी फायदा देखने को मिलेगा। आप चाहे तो बालों के लिए हेयर मास्क बनाते वक्त तुलसी के पानी को भी शामिल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें :  दो मुंहे बालों से ना हो परेशान, एक्सपर्ट का ये स्पेशल हेयर मास्क आएगा बेहद काम

हेयर मास्क के साथ मिलाएं तुलसी का पानी

अगर आप दही या अंडे से हेयर मास्क बना रही हैं, तो इसमें तुलसी का पानी भी ऐड कर दें और फिर इसे अपने बालों पर लगाएं। ऐसा करने से आपके बालों से जुड़ी सभी समस्याएं कम हो सकती है और अगर आपको डैंड्रफ की परेशानी रहती हैं, तो अब आप उससे भी निजात पा सकती हैं। तुलसी के पानी के इस उपाय को आप एक हफ्ते में दो बार आजमा सकती हैं। 

 Untitled design (49)

इन बातों का रखें ध्यान

ध्यान रहे अगर आप पहली बार तुलसी का पानी अपने बालों के लिए इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की राय जरूर लें और इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। 

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।