Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:04 AM IST

ये आसान तरीके आपके लंबे बालों को बनाएंगे खूबसूरत

 लंबे बालों की खूबसूरती बनाए रखने के लिए हम अलग-अलग तरह के तरीके ट्राई करते हैं, ताकि बालों का खास ध्यान रखा जा सके।
Updated:- 2023-06-16, 17:40 IST
hair care trendy tips

बालों को लेकर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत मौसम के बदलने पर होती है। जिसके लिए हम अलग-अलग तरह के तरीके अपनाते हैं ताकि बालों का खास ध्यान रखा जा सके। महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल हम करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, उनसे भी हमारे बालों की ग्रोथ और खूबसूरती बिल्कुल अच्छी नहीं होती है।

जिसके कारण हम काफी परेशान रहते हैं। अगर आपको भी यही डर सता रहा है तो इसके लिए आपको कुछ आसान तरीके अपनाने चाहिए, ताकि बालों की सही से केयर हो सके।

बालों में लगाएं होममेड सीरम

Hair serum

कई सारी महिलाएं होती हैं जो बाहर से जाकर बालों के लिए अलग-अलग प्रोडक्ट को खरीदती हैं और इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आपको ऐसा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप अपने बालों के लिए घर पर ही सीरम तैयार कर सकती हैं। इसका इस्तेमाल बालों के स्कैल्प पर किया जाता है। जिससे बाल ड्राई नहीं होंगे। इसको लगाने से आपके बालों की शाइन भी बनी रहेगी। इसका इस्तेमाल आप हफ्ते में 2 बार जरूर करें।

इसे भी पढ़ें: बेजान बालों में जान डाल सकते हैं घर पर बने ये 3 होममेड हेयर मास्क

हेयर ऑयल से करें मसाज

Hair oil massage

इस भागती दौड़ती जिंदगी में हम अपनी केयर पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। इस बढ़ते प्रदूषण और तेज धूप का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर होता है। बेजान और रूखे बालों (बालों की हेयर केयर टिप्स) के लिए हम कई सारे हेयर केयर रूटीन करते हैं, पार्लर में जाकर पैसे खर्च करते हैं। लेकिन इसका कोई फायदा नहीं है। बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आपको हेयर ऑयल से मसाज जरूर करनी चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ भी अच्छी होती है साथ ही स्कैल्प भी मजबूत होते हैं। 

होममेड हेयर मास्क लगाएं

Hair mask for hair

हेयर मास्क आपको मार्केट में कई तरह के मिल जाएंगे। लेकिन अगर आपको केमिकल फ्री हेयर मास्क को बालों में इस्तेमाल करना है तो इसके लिए होममेड तरीके से बनाए गए हेयर मास्क का तरीका सबसे अच्छा है। इसके लिए आप कोकोनट ऑयल के साथ हेयर मास्क, मेहंदी हेयर मास्क, एलोवेरा हेयर मास्क और दही हेयर मास्क लगा सकती हैं। इन्हें बनाना भी काफी आसान है और लगाने के बाद काफी लाभकारी भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें: फ्रिजी, ड्राई और डैमेज बालों को सही करने के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, बाल हो जाएंगे शाइनी 

बालों की खूबसूरती के लिए घरेलू नुस्खों से अच्छा कोई और तरीका नहीं है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें और हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर शेयर करें।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।