बारिश के कारण जगह-जगह कीचड़ हो जाता है। ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब आपने बाहर कहीं जाना है। बारिश के समय इंफेक्शन भी बहुत होता है। अब देखिए जैसे आई फ्लू के मामले कैसे बढ़ गए हैं। बरसात में ही स्किन इंफेक्शन होने लगता है। पैरों में खुजली होने लगती है और किसी-किसी को तो दाग की समस्या तक हो जाती है। पहला इंफेक्शन छोटी जगह पर होता है, लेकिन सही ढंग से ट्रीट न किया जाए तो यह गंभीर हो सकता है।
जानी-मानी सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जयश्री शरद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर स्किन और हेयर रिलेटेड जानकारी शेयर करती रहती हैं। उन्होंने बताया कि यदि अगर आपके अंगूठे में इंफेक्शन हो गया है, तो आपको क्या करना चाहिए। वह कहती हैं, "बरसात में आपके अंगूठे के बीच यीस्ट और इंफेक्शन होता है। अंगूठे और उंगलियों के बीच यह गहरा सफेद रंग का निशान होता है, जो कभी दर्दनाक और खुजली वाला हो सकता है।"
अगर आपको भी बारिश में अक्सर पैरों में इंफेक्शन हो जाता है, तो आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। डॉ. शरद ने क्या उपाय बताएं हैं, वो भी जरूर आजमाकर देखें।
बारिश के मौसम में पैरों में इंफेक्शन क्यों होता है?
टाइट जूते और चप्पलों में भी कई बार पानी घुस जाता है। जब पैर में ताजी हवा नहीं लगती, तो इसके कारण संक्रमण पैदा होता है। कई बार कोई भी पिछली चोट जिसका उपचार नहीं किया गया हो और वह बार-बार पानी में भीग जाए, तो इससे चोट वापिस बिगड़ सकती है और तब अंगूठे और उंगलियों में दर्द हो सकता है। यही कारण है कि इस मौसम में पैरों का संक्रमण आम होता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में नहीं होगा कोई इन्फेक्शन, बस नहाते समय पानी में मिलाएं ये चीजें
View this post on Instagram
टो इंफेक्शन के ये हैं लक्षण
अगर आपके पैर में इंफेक्शन हो गया है, तो इसके कुछ लक्षण आपको पहले ही दिखने लगेंगे-
- उंगलियों के आसपास दर्द या दबाव
- लालिमा और सूजन
- पैरों से खासतौर से उंगली के बीच से गंदी स्मेल आएगी
- उंगली और अंगूठे के बीच गर्माहट बनी रहेगी
- इससे कई बार फीवर भी आ सकता है
- खुजली की समस्या
अंगूठे के इंफेक्शन को कैसे ठीक करें-
- डॉ. शारदा बताती हैं कि अगर आपके पैरों में इंफेक्शन हो गया है, तो कोशिश रखें कि अपने पैर को ड्राई रखें।
- अगर पैर गीले हैं, तो पैरों को साफ पानी से धोकर सुखाएं और फिर कोई एंटी फंगल क्रीम जरूर लगाएं।
- क्लोट्रिमाजोल, मिकोनाजोल, कीटोकोनाजोल जैसी क्रीम आप अप्लाई कर सकती हैं।
- बंद और टाइट जूते और सॉक्स पहनने से बचें।
सोने से पहले इंफेक्शन ठीक करने के लिए करें ये काम
- अपने पैरों को धोने के लिए गुनगुने पानी और सोप फ्री क्लींजर का उपयोग करें और फिर पैर अच्छे से सुखाएं।
- पैर सुखाने के बाद, एक बार फिर से एंटी फंगल क्रीम लगाएं।
- कभी-कभी पैर में जमी मृत सफेद त्वचा को खुरचकर निकालना पड़ सकता है।
- पैरों की मृत त्वचा को खुद-ब-खुद न निकालें, इसे अपने त्वचा विशेषज्ञ को इसे करने दें।
- सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने पैरों को सूखा रखें और बंद जूते और मोज़े पहनने से बचें।
अपने पैरों को साफ रखना बहुत ज्यादा जरूरी है। अगर आपको लगे कि इंफेक्शन फैल रहा है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से बात करें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पड़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों