tips to treat swollen face

Morning Skin Care: सुबह उठते ही चेहरे पर नजर आती है सूजन? करें ये काम

त्वचा का ख्याल रखने के लिए आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह पर घर में मौजूद चीजें आजमा सकती हैं। इसके लिए स्किन टाइप को जरूर जान लें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-25, 17:23 IST

खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए आए दिन स्किन केयर रूटीन में कई तरह के बदलाव भी करते रहते हैं। वहीं कई बार सुबह उठते ही चेहरा फूला हुआ नजर आता है। आमतौर पर इसके कई कारण हो सकते हैं।

चेहरे का फूलना अंदरूनी बिमारियों के कारण भी हो सकता है, लेकिन इस सूजन को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू चीजों की मदद ले सकती हैं। बता दें कि स्किन प्रॉब्लम की वजह भी चेहरे को फूला हुआ बना सकती है। तो आइये जानते हैं क्या हैं इसके घरेलू उपाय-

चेहरे की सूजन को कम करने के लिए क्या करें?

जैसा कि बताया, चेहरे के फूलने के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप सुबह उठते ही चेहरे की त्वचा पर बर्फ से सिकाई कर सकते हैं। इसे कोल्ड कॉम्प्रेस ट्रीटमेंट भी कह सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे

चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे क्या हैं?

ice for skin tips

  • चेहरे पर कोल्ड कॉम्प्रेस करने से यह मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करेगा, जिससे चेहरे की सूजन धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।
  • स्किन को लम्बे समय तक जवां रखने का काम करता है, क्योंकि यह स्किन में कसाव लाने का काम करता है।
  • पोर्स को साफ करने और इनका आकार छोटा करने में मदद करता है।
  • किसी भी तरह की स्किन एलर्जी और इन्फेक्शन से त्वचा का ख्याल रखने में मदद करती है।

इसे भी पढ़ें: Facial At Home: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट रहेगा बेसन से किया फेशियल, जानें तरीका

कैसे और कब करें चेहरे की त्वचा पर बर्फ का इस्तेमाल?

  • सुबह उठते ही सबसे पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।
  • इसके बाद आप एक बाउल में बर्फ वाले पानी में चेहरे को डिबोकर 8 से 10 बार तक कोल्ड कॉम्प्रेस ट्रीटमेंट कर सकती हैं।
  • आप चाहे तो एलोवेरा के पौधे से पत्तियों को काटकर, इन्हें छीलकर इसमें से जेल को निकाल कर आइस क्यूब्स बनाकर चेहरे पर मसाज भी कर सकती हैं।

 

अगर आपको त्वचा का ख्याल रखने के ये आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit: freepik, shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।