Winter Dryness Night Cream: विंटर ड्राईनेस दूर करने के लिए लगाएं ये घर की बनी नाइट क्रीम, जानें इसे बनाने का तरीका

सर्दियों के मौसम में अक्सर हमारे चेहरे पर ड्राईनेस नजर आती है, जिसकी वजह से मेकअप करने के बाद भी स्किन फटी-फटी नजर आती है। ऐसे में हम अपने चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाते हैं, ताकि चेहरे पर लगाने के बाद स्किन मुलायम रहे। आप इसके लिए घर पर रखी चीजों से नाइट क्रीम बनाएं। नाइट क्रीम चेहरे को हाइड्रेट रखेगी। साथ ही ड्राईनेस को कम करेगी। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं इसे कैसे तैयार करें?
घर पर नाइट क्रीम बनाने की सामग्री
- एलोवेरा जेल- 2 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच
- बादाम तेल- 2 चम्मच
- विटामिन डी केप्सूल- 1
घर पर नाइट क्रीम बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक कटोरी लेनी है।
- इसमें सबसे पहले आपको एलोवेरा जेल को डालना है।
- फिर इसमें आपको गुलाब जल और बादाम का तेल मिक्स करना है।
- इसके बाद इसमें विटामिन ई केप्सूल को मिक्स करना है।
- फिर इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
- इसके बाद इसे एक एयर टाइट जार में स्टोर करना है।
- फिर इसका इस्तेमाल चेहरे पर करना है।
इसे भी पढ़ें: विटामिन ई कैप्सूल को रातभर चेहरे पर लगाने से होते हैं ये 3 फायदे, जानें एक्सपर्ट की राय
ड्राई स्किन पर नाइट क्रीम लगाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले चेहरे को पानी से साफ करना है।
- फिर आपको चेहरे पर क्रीम लगाकर अच्छे से मसाज करनी है।
- इसे आपको पूरी रात लगाकर रखनी है।
- फिर अगली सुबह चेहरे को साफ कर लेना है।
- इसका इस्तेमाल सर्दियों में करने से आपको चेहरा हाइड्रेट नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Vitamin E Capsule: विटामिन ई कैप्सूल के साथ मिला लें ये एक चीज, चेहरे की रंगत में दिखेगा असर
नाइट क्रीम चेहरे को हाइड्रेट करेगा। साथ ही इसे लगाने से आपको बाजार की क्रीम लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसमें सभी नेचुरली चीजों का इस्तेमाल किया गया है, ताकि चेहरे पर केमिकल प्रोडक्ट न लगाया जाए। आप इसे बनाकर लंबे समय के लिए स्टोर भी कर सकती हैं। इससे ही आपका चेहरा ग्लो करता नजर आएगा। आप चाहें तो इसके लिए आप एक बार एक्सपर्ट राय ले सकती हैं। साथ ही इसे कैसे इस्तेमाल करना है। इसकी जानकारी भी सही तरीके से ले सकती हैं। आप चाहें तो इसे अपनी स्किन टाइप के हिसाब से इंग्रीडिएंट्स मिलाकर इसे तैयार कर सकती गहैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।