स्विमिंग के बाद बालों को धोना चाहिए या नहीं, जानिए क्या है सही

वर्कआउट के लिए स्विमिंग सबसे बेहतर एक्सरसाइज है। यह वेट लॉस के साथ साथ बॉडी को रिलैक्स करता है। गर्मियों के मौसम में अधिकतर लोग स्विमिंग करना पसंद करते हैं। स्विमिंग पूल के पानी में बैक्टीरिया को दूर रखने के लिए क्लोरीन का उपयोग किया जाता है जो कि बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। रोजाना स्विमिंग करने से बाल ड्राई हो जाते हैं। ऐसे में बालों की एक्स्ट्रा केयर जरूर करें। इस लेख में हम बताएंगे कि स्विमिंग के बाद बालों की देखभाल कैसे करनी है और साथ ही क्या स्विमिंग के बाद हेयर वॉश करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं हेयर केयर के लिए जरूरी टिप्स।
बालों को मॉइश्चराइज करें

हम सब जानते हैं कि स्विमिंग पूल में क्लोरीन का उपयोग किया जाता है जो कि बालों को नुकसान पहुंचा सकता है। स्विमिंग पूल में जाने से पहले बालों में हेयर सीरम, नारियल तेल या फिर कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बालों पर क्लोरीन का असर कम होगा। क्योंकि क्लोरीन सूखे बालों में बहुत जल्दी एब्जॉर्ब होता है।
स्विम कैप का करें उपयोग
पूल में जाने से पहले कैप का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए। बहुत सी महिलाएं कैप का यूज नहीं करती हैं। लेकिन बालों की देखभाल के लिए स्विम कैप का प्रयोग करना चाहिए। इससे आप अपने बालों को क्लोरीन से बचा पाएंगी। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि स्विम कैप को पहनने से पहले बालों में हेयर सीरम या नारियल तेल जरूर लगाएं। (स्विमिंग के फायदे)
हेयर वॉश

स्विमिंग करने के बाद बहुत से लोगों के मन में सवाल रहता है कि हेयर वॉश करना चाहिए या नहीं। लेकिन हेयर केयर के लिए स्विमिंग के बाद बालों को धोना बेहतर रहता है। अगर आप स्विमिंग करने के बाद हेयर वॉश नहीं करती हैं तो केमिकल आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं बहुत सी महिलाएं रोजाना स्विमिंग करने के बाद शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं। क्योंकि रोजाना शैंपू लगाने से भी बाल डैमेज हो जाते हैं। अगर आप रोजाना शैंपू का यूज नहीं करना चाहती हैं तो साफ पानी से भी बाल धो सकती हैं। (हेयर केयर टिप्स)
होममेड हेयर मास्क
स्विमिंग करने बाद रोजाना हेयर वॉश करने से अगर आपके बाल ड्राई हो गए है, तो आप शैंपू की जगह होममेड हेयर मास्क का यूज कर सकती हैं। यह एक बेहतर विकल्प है। इससे आपके बालों को पोषण मिलेगा साथ ही बाल केमिकल से दूर रहेंगे।
इसे जरूर पढ़ेंःस्विमिंग पूल के क्लोरीन वाटर से अपनी स्किन को ऐसे करें प्रोटेक्ट
फ्रिजी बालों के लिए मास्क

हेयर मास्क बनाने के लिए एक अंडा और आधा नींबू लें।
तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लें।
- इस बाउल में अंडा फोड़कर डालें।
- हेयर मास्क के लिए अंडे का सफेद भाग का उपयोग करें।
- अब अंडे के सफेद भाग में नींबू का रस मिला लें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें।
- लीजिए आपका हेयर मास्क तैयार है।
इसे जरूर पढ़ेंःएक्सपर्ट से जानें झड़ते बालों की देखभाल करने का खास तरीका
शहद हेयर मास्क
होममेड हेयर मास्क बनाने के लिए एक चम्मच शहद और एक चम्मच नारियल तेल लें।
तरीका
- मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
- इस बाउल में एक चम्मच शहद और नारियल तेल मिला लें।
- अब इस पेस्ट को गर्म करें जब तक शहद मेल्ट न हो।
- लीजिए आपका हेयर मास्क तैयार है।
स्विमिंग करने का सही टाइम
गर्मियों के मौसम में तेज धूप में कभी भी स्विमिंग नहीं करना चाहिए। तेज धूप स्किन के साथ साथ बालों के लिए भी नुकसानदायक है। इससे बाल डैमेज हो जाते हैं। स्विमिंग आप शाम को ऑफिस के बाद या फिर सूरज निकलने से पहले कर सकते हैं। शाम का समय स्विमिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है।
स्विमिंग के बाद बालों की और त्वचा की देखभाल के लिए जरूर नहाना चाहिए। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।