
घुंघराले बाल देखने में सुंदर लगते हैं, लेकिन कई बार इन्हें स्टाइल करना आसान नहीं होता है। ऐसे में कई महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि काश उनके बाल स्ट्रेट होते। हर बार बालों को सीधा करने के लिए हीट टूल्स का इस्तेमाल करने से बाल खराब होने लगते हैं। बालों को नेचुरली स्ट्रेट कैसे करें, इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी जी से बात की है। चलिए उन्हीं से जानते हैं सीधा करने का उपाय।


बालों में नारियल का दूध लगाने से पहले हेयर वॉश करें। बालों को धोने के लिए शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। केवल सादे पानी से ही बालों को साफ करना है।
हेयर वॉश करने के बाद बालों को सुखाना न भूलें। इसके लिए ब्लो ड्रायर का उपयोग न करें। केवल तौलिया से ही आप बालों को सुखा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: इन 2 चीजों की मदद से आप कर सकती हैं बालों को स्ट्रेट
अब बालों में नारियल का दूध और शहद से बना स्प्रे बनाएं। इसे अपने पूरे बालों में अच्छे से स्प्रे कर लें। बालों की जड़ और स्कैल्प पर जरूर स्प्रे करें।
इसे भी पढ़ें: बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ये 2 घरेलू उपाय आएंगे काम
बालों में स्प्रे करने के बाद हेयर मसाज करें। फिंगरटिप से स्कैल्प को रब करें। कम से कम 5-7 मिनट तक बालों को मसाज दें। ऐसा करने से न आपको रिलैक्स फील होगा। साथ ही, स्प्रे पूरे बालों में भी लग जाएगा। इस पेस्ट को बालों में आधे घंटे तक लगाएं रखें। बालों को कैप से कवर करना न भूलें। (हेल्दी बालों के लिए टिप्स)
जब आपके बाल सूख जाएंगे, तब बालों को दोबारा से धोएं। हेयर वॉश करने के लिए किसी हार्श केमिकल से बने शैंपू का इस्तेमाल न करें। साथ ही, सल्फेट फ्री शैंपू से ही बालों को धोना सुनिश्चित करें। बालों को सही तरीके से धोएं। वरना, बालों से नारियल के दूध की बदबू नहीं जाएगी। जब आप हेयर वॉश कर लें, तब बालों में कंडीशनर जरूर लगाएं। बालों को नेचुरली सुखने दें। आप पाएंगी कि आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो गए हैं।

HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा. #LivingWithPride
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।