बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ये 2 घरेलू उपाय आएंगे काम

ज्यादातर महिलाओं की ख्वाहिश होती है कि उनके बाल लंबे और सीधे हों। जिसके लिए वह हजारों रुपये खर्च भी करती हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट ज्यादा समय तक चलते नहीं है और कुछ समय बाद बाल दोबारा से पहले जैसे हो जाते हैं। साथ ही इन ट्रीटमेंट से बालों को नुकसान भी पहुंचता है, क्योंकि इनमें केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन अब आपको पार्लर जाकर ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे, क्योंकि आज हम आपको बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने का तरीका बताएंगे। घरेलू उपाय अपनाकर कुछ ही दिनों में आपके स्ट्रेट बाल की इच्छा पूरी हो जाएगी।
केला और पपीता का करें इस्तेमाल

केला और पपीता का मिश्रण आपके बालों को नरिश और कंडीशन करता है। केला में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इन दोनों के मिश्रण से आपके बाल प्राकृतिक रूप से सीधे हो जाएंगे।
आवश्यक सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 1 पका हुआ पपीता का टुकड़ा
बनाने का तरीका
- इस बात का ध्यान रखें कि दोनों चीजों का बराबर मात्रा में इस्तेमाल करें।
- अब केले और पपीते को अच्छे से मैश कर लें। कोई लंप्स नहीं रहने चाहिए।
- आप चाहें तो इसे मिक्सी में भी ब्लेंड कर सकती हैं।
- लीजिए तैयार है आपका हेयर स्ट्रेटनिंग मास्क।
लगाने का तरीका
- अब इस मिश्रण को अपने बालों में अच्छे से लगाएं।
- इसे लगाने के बाद बालों में कंघी करें। फिर शॉवर कैप से सिर को ढक लें।
- इस हेयर मास्क को अपने बालों में करीब 45 मिनट तक लगा रहने दें। या फिर जब तक यह अच्छे से सूख न जाए।
- अब अपने बालों को सल्फेट-फ्री शैंपू से धोएं।
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें। आप पाएंगी कि आपके बाल सीधे होने लगे हैं।
इसे भी पढ़ें:बालों को सीधा करने के घरेलू उपाय
दूध और शहद

दूध में मौजूद प्रोटीन बालों को मजबूत बनाने का काम करता है। वहीं शहद बालों में नमी को लॉक करता है, जिससे फ्रिजी बालों की समस्या कम होती है। अगर आप नेचुरली बालों को स्ट्रेट करना चाहती हैं तो इन दो चीजों का इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री
- ¼ दूध
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- एक बाउल में ¼ दूध और 2 चम्मच शहद डालें।
- अब इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका बालों को स्ट्रेट करने के लिए नुस्खा।
इसे भी पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
लगाने का तरीका

- सबसे पहले अपने बालों को सेक्शन में डिवाइड करके क्लिप से सिक्योर कर लें।
- इससे बालों में यह पेस्ट लगाने में आसानी होगी।
- अब एक-एक करके ब्रश की मदद से अपने बालों की जड़ों से लेकर स्कैल्प तक लगाएं।(घने बालों के लिए तेल)
- इस क्रीम को अपने बालों में कम से कम 2 घंटे तक लगा रहने दें।
- अब अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें।
- इसके इस्तेमाल से आप पाएंगी कि आपके बाल नेचुरली स्ट्रेट होने लगे हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।