इन 2 चीजों की मदद से आप कर सकती हैं बालों को स्ट्रेट

क्या आप अपने बालों को स्ट्रेट करने के लिए हेयर स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल करती हैं? इससे आपके बाल आसानी से स्ट्रेट हो जाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी इसके उपयोग से होने वाले नुकसान के बारे में सोचा है? इससे दो मुंहे बालों की समस्या होने लगती है। साथ ही बाल डैमेज हो जाते हैं। इसी तरह हेयर स्ट्रेटनिंग ट्रीटमेंट भी बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं।
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल बिना किसी नुकसान के लंबे समय तक स्ट्रेट रहे तो आपको नेचुरल चीजों का उपयोग करने पर विचार करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिसे अपनाकर आपके बाल कुछ हद तक सीधे हो जाएंगे, लेकिन रिजल्ट तुरंत नहीं मिलेगा। आपको कुछ समय तक इंतजार करना पड़ेगा।
एलोवेरा से करें बालों का सीधा
आवश्यक सामग्री
- आधा कप एलोवेरा जेल
- 2-3 चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करना है?
- सबसे पहले 2-3 चम्मचऑलिव ऑयल को को थोड़ा सा गर्म कर लें।
- अब एलोवेरा के पौधे से इसका जेल निकाल लें।
- कम से कम आपको आधे कप की जरूरत पड़ेगी।
- बाजार में भी एलोवेरा जेल मिलता है, लेकिन इस नुस्खे के लिए फ्रेश जेल फायदेमंद होगा। (बालों के लिए एलोवेरा जेल के फायदे)
- अब जेल और गर्म तेल को मिक्सी में डालकर ब्लेंड कर लें।
- लीजिए बन गया आपका स्ट्रेट बालों के लिए पैक।
इसे भी पढ़ें:बालों को नेचुरली स्ट्रेट करने के लिए ट्राई करें ये होममेड हेयर मास्क
कैसे करें उपयोग?
- इस पैक को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर अच्छे से मसाज करें।
- अब अपने बालों को पन्नी से ढक लें।
- एलोवेरा से बने इस पैक को अपने बालों में कम से कम 1 घंटे तक लगा रहने दें। (बालों को सीधा कैसे करें)
- अब अपने बालों को शैंपू और फिर कंडीशनर से धो लें।
इसे भी पढ़ें:Hair Styling Tips: बालों को नैचुरली स्ट्रेट करने के 5 आसान घरेलू उपाय
एलोवेरा और ऑलिव ऑयल के फायदे
- ऑयली बालों के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बालों को चिपचपा होने से बचाता है।
- अगर आपके बाल जल्दी टूट जाते हैं तो आपके लिए एलोवेरा फायदेमंद होगा। यह बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- अगर आप लंबे बालों की चाहत रखती हैं तो शैंपू के बजाय एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे हेयर ग्रोथ होती है।
- बालों की फ्रिजीनेस को कम करने के लिए भी एलोवेरा जेल लाभदायक माना जाता है।
- अगर आप डैंड्रफ की समस्या से जूझ रही हैं तो इसके लिए ऑलिव ऑयल असरदार हो सकता है।
- प्रदूषण और केमिकल प्रोडक्ट्स के कारण बालों की शाइन कम हो जाती है। ऐसे में अगर आप बालों में ऑलिव ऑयल लगाएंगी तो आपके बाल शाइनी होने लगेंगे।
- ड्राई बालों के लिए आपको बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू के बजाय बालों में जैतून का तेल लगाना चाहिए। यह ड्राई बालों को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
- दो मुंहे बालों के लिए ऑलिव ऑयल भी कारगर घरेलू उपाय है। आपको केवल बालों के एंड्स में तेल लगाना होगा और फिर देखें इसका असर।
हेयर केयर
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।