बालों को बिना मशीन के इस तरह करें स्ट्रेट  

घुंघराले बालों से आप बोर हो गई हैं और इन्हें स्ट्रेट करने के बारे में सोच रही हैं लेकिन मशीन के इस्तेमाल के बिना तो ये घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

Straight hair care tips ideas

कई महिलाएं होती हैं जिनके बाल घुंघराले होते हैं। इन्हें स्ट्रेट बाल रखने काफी पसंद होते हैं। इसके लिए वो काफी महंगे ट्रीटमेंट भी लेती हैं। इस ट्रीटमेंट से बाल तो स्ट्रेट नहीं होते हैं बल्कि वो डैमेज और हो जाते हैं। क्योंकि इसके लिए कई सारे केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इससे बालों के स्कैल्प कमजोर हो जाते हैं और बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं।

लेकिन इस बार आपको पार्लर जाने की और महंगे ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बल्कि आप घरेलू तरीके से अपने बालों को बिना मशीन के स्ट्रेट कर सकती हैं।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

Alovera jel straight hair

एलोवेरा जेल के इस्तेमाल से भी आप अपने बालों को स्ट्रेट कर सकती हैं। इसके साथ ये बालों को मॉइश्चराइज करने में भी मदद करता है।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बाउल में एलोवेरा जेल (बालों के लिए एलोवेरा जेल के फायदे) और ऑलिव ऑयल को डालें।
  • इसके बाद इसका मिक्सचर तैयार करें।
  • फिर इसकी मसाज बालों में अच्छे से करें।
  • अब गुनगुने पानी में तौलिया डुबोकर बालों में टाइट करके बांध लें।
  • इसे 30 मिनट तक ऐसे रहने दें।
  • इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें।
  • फिर हल्के गीले बालों में तभी कंघी कर लें।

टिप्स: इसे आप हफ्ते में 1 बार ही ट्राई करें।

इसे भी पढ़ें: नारियल के तेल में इन चीजों को मिलाकर करें मालिश, बालों की प्रॉब्लम्स होंगी दूर

हॉट ऑयल ट्रीटमेंट

hot oil massage

तेल मालिश बालों के लिए काफी लाभकारी होती है। इससे बाल बढ़ते ही नहीं है बल्कि झड़ने भी कम हो जाते हैं। साथ ही गर्म तेल बालों के कर्ल को सीधा करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप घर में रखे हुए नारियल तेल (बालों में लगाएं नारियल तेल), बादाम तेल या फिर ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।

लगाने का तरीका

  • सबसे पहले एक कटोरी में तेल लेकर अच्छे से इसे गर्म कर लें।
  • थोड़ा सा ठंडा होने के बाद हल्के हाथों से बालों की मसाज करें।
  • इसके बाद 30 मिनट तक तेल को बालों में लगा रहने दें।
  • फिर अपने उलझे हुए बालों को अच्छे से सुलझा लें।
  • अब शैंपू लगाकर अपने बालों को साफ कर लें।

टिप्स: इस ट्रीटमेंट को हफ्ते में 2 बार करें इससे आपके बाल जल्दी ही स्ट्रेट हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: मसाज के लिए इन 3 तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है नारियल तेल

इस तरीके के ट्रीटमेंट को करने से आप अपने बालों को हेल्दी रख पाएंगी साथ ही ग्रोथ भी अच्छी कर पाएंगी।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP