Nautapa Skin Care Tips: नौतपा की भीषण गर्मी में ऐसे करें स्किन की केयर, चेहरे पर बना रहेगा ग्लो

Nautapa Skin Care Tips: अगर आप भी नौतपा में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं और त्वचा पर हो रही परेशानी को कम करना चाहती हैं, तो अब आप ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास नुस्खा आजमाकर स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। 
Updated:- 2026-05-26, 19:49 IST
image

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं त्वचा संबंधित समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में खासकर नौतपा की भीषण गर्मी में स्किन से रिलेटेड प्रॉब्लम होना है एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी नौतपा में होने वाली स्किन प्रॉब्लम का सामना कर रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ खास टिप्स को फॉलो कर अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

नौतपा में ऐसे करें स्किन की केयर

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं नौतपा में पढ़ने वाली भीषण गर्मी की वजह से चेहरे पर लालिमा, जलन और इन्फेक्शन जैसी परेशानियों का सामना करती हैं। ऐसे में अब आप घर पर रहकर इन सभी परेशानियों को कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन सभी परेशानी को कम करने के लिए कुछ टिप्स के बारे में।

2 - 2026-05-26T171343.266

आइस फेशियल का करें इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने आगे बताया कि जब भी आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकले, तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें साथ ही अपने चेहरे को प्योर कॉटन के स्कार्फ से पूरी तरह ढक लें। इसके अलावा आप घर पर रहकर नौतपा के दौरान रोजाना आइस फेशियल कर सकती हैं। इसके लिए आप एक सूती के कपड़े में बर्फ के टुकड़े को लपेटकर इसकी पोटली बना लें और इसे अपने चेहरे पर कुछ समय तक रगड़े। 

यह भी पढ़ें- Dry Skin Special Face Mask: ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर आ गया है खिंचाव? आजमाएं घर बना एक्सपर्ट का बताया फेस मास्क

खीरे के जूस से बनाएं आइस क्यूब

इसे आप रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए अपने चेहरे पर फेशियल कर सकती हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी साथ ही गर्मी में भी त्वचा संबंधित परेशानियों से बचा जा सकता है। आइस क्यूब्स को फ्रीजर में जमाते वक्त आप पानी के साथ गुलाब जल या खीरे के जूस को मिलाकर आइसक्रीम बना सकती हैं। इन सभी टिप्स से आपको नौतपा के दिनों में काफी फायदा देखने को मिल सकता है।

2 - 2026-05-13T184740.277

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप पहली बार आइस फेशियल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें। आइस फेशियल के बाद अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो डॉक्टर या डर्मटलॉजिस्ट की सलाह ले सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप में भी नहीं मुरझाएगी ड्राई स्किन, एक्सपर्ट के बताएं इस हाइड्रेशन फॉर्मूले से करें Face Care

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।