Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

Homemade Sunscreen: बिना किसी साइड इफेक्ट के धूप से बचाएगी यह होममेड सनस्क्रीन, जानें कैसे करें इसे तैयार

Homemade Sunscreen: सूरज की तेज किरणों की वजह से स्किन डल और बेजान होने लगती है। ऐसे में हम सनस्क्रीन को लगाना पसंद करते हैं। आप भी इसे घर पर बनाकर चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-11, 16:14 IST
image

Homemade Sunscreen: बदलते मौसम और चिलचिलाती धूप में त्वचा की देखभाल करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। सूरज की हानिकारक किरणें न केवल त्वचा को टैन करती हैं, बल्कि समय से पहले झुर्रियां, काले धब्बे और सनबर्न जैसी समस्याएं भी पैदा करती हैं। बाजार में मिलने वाली सनस्क्रीन अक्सर केमिकल से तैयार की जाती है। कई बार यह त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। ब्यूटीशियन रजनी निगम ने सनस्क्रीन को घर पर बनाने का तरीका शेयर किया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

होममेड सनस्क्रीन कैसे बनाएं?

  • एक कांच के बाउल में 2 बड़े चम्मच नारियल तेल, 1 बड़ा चम्मच शिया बटर और 1 बड़ा चम्मच बीजवैक्स लें।
  • इस बाउल को गर्म पानी के बर्तन के ऊपर रखें
  • जब सब कुछ पिघल जाए, तो इसे आंच से उतार लें और इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब इसमें 2 बड़े चम्मच जिंक ऑक्साइड पाउडर डालें।
  • ध्यान रहे कि पाउडर डालते समय मास्क पहनें ताकि वह सांस के जरिए अंदर न जाए। इसे अच्छी तरह फेंटें ताकि कोई गांठ न रहे।
  • मिश्रण के थोड़ा ठंडा होने पर इसे एक साफ कांच के जार में भर लें।
  • इसे ठंडी और सूखी जगह पर रखें।

1 - 2026-05-11T124552.232

सनस्क्रीन को इस्तेमाल करने का सही तरीका

  • धूप में निकलने से कम से कम 20 मिनट पहले इसे चेहरे, गर्दन और हाथों पर लगाएं।
  • आप लंबे समय तक बाहर हैं या पसीना अधिक आ रहा है, तो हर 2-3 घंटे में इसे दोबारा लगाएं।
  • इसे लगाने के बाद त्वचा को थोड़ा समय दें ताकि यह अच्छी तरह समा जाए।
  • इसे लगाने के बाद आप मेकअप या अन्य स्किन केयर को कर सकती हैं, ताकि चेहरे पर किसी भी तरह की प्रॉब्लम नहीं हो सकती है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में मुरझा गया है चेहरा? पार्लर जैसा ग्लो पाने के लिए इन 3 तरीकों से करें गुलाब जल का इस्तेमाल

होममेड सनस्क्रीन के फायदे

  • इसमें पैराबेन या ऑक्सीबेंजोन जैसे हानिकारक केमिकल नहीं होते।
  • यह हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित है और जलन पैदा नहीं करती।
  • घर पर मौजूद चीजों से इसे आसानी से कम खर्च में बनाया जा सकता है।
  • इसमें मौजूद तेल और बटर त्वचा को हाइड्रेटेड रखते हैं।

@ (9)

यह भी पढ़ें- बार-बार हो जाते हैं एक्ने? शीशे सी चमकती त्वचा के लिए एक्सपर्ट का बताया स्किन केयर रूटीन करें फॉलो

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।