Dry Skin Special Face Mask: ड्राई स्किन के कारण चेहरे पर आ गया है खिंचाव? आजमाएं घर बना एक्सपर्ट का बताया फेस मास्क

गर्मी का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाओं को त्वचा संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में महिलाएं अपनी स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए कई प्रयास भी करती हैं। अगर आप भी गर्मियों में अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाए रखना चाहती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए गर्मी के मौसम में कौन सा फेस मास्क बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इस खास फेस मास्क के बारे में।
ड्राई स्किन वालों के लिए खास फेस मास्क
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी के मौसम में खासकर ड्राई स्किन वाली महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आपकी भी स्किन ड्राई है और आप गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप एक खास फेस मास्क तैयार कर सकती हैं। इस फेस मास्क को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- ऑरेंज पल्प
- केले का पेस्ट
- अवोकेडो पेस्ट
- शहद
फेस मास्क बनाने का तरीका
- फेस मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक साफ कांच की कटोरी लें।
- उसमें सबसे पहले केले और एवोकैडो के पेस्ट को आपस में अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में 1 चम्मच संतरे का पल्प और 1 चम्मच शहद डालें।
- सभी सामग्रियों को चम्मच की मदद से तब तक फेंटें, जब तक कि यह गाढ़ा न हो जाएं।
- अब आपका पेस्ट बनकर तैयार है।
![2 - 2026-05-22T183410.987]()
- इसका आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- आप इस मास्क का एक हफ्ते में एक बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- अगर आप इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
- उसके बाद ही इसका उपयोग करें।
- ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए ये बेस्ट हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Face Mask At Home: टैनिंग और डस्ट से बचाने में मदद करेगा ये खास होममेड फेस मास्क, जानें बनाने का सही तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
