चिलचिलाती धूप में भी नहीं मुरझाएगी ड्राई स्किन, एक्सपर्ट के बताएं इस हाइड्रेशन फॉर्मूले से करें Face Care

अगर आपकी स्किन का टाइप ड्राई है और आप इस साल गर्मी के मौसम में अपनी स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए कोई खास उपाय की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक्सपर्ट का बताया एक खास उपाय बेस्ट हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।  
Updated:- 2026-05-23, 15:39 IST
image

ड्राई स्किन की वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं और वे अपनी स्किन को चमकदार और खूबसरत बनाने के लिए भी कई प्रयास करती हैं। ऐसे में अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप इस साल गर्मी में अपनी स्किन को लेकर परेशान हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूर नहीं हैं।

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों को भी कम कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में। 

ड्राई स्किन के लिए खास घरेलु नुस्खा 

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि कई महिलाएं ऐसी हैं, जो गर्मी का मौसम शुरू होते ही स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आपको भी इस मौसम में स्किन से रिलेटेड समस्या का सामना करना पड़ता है, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं।

आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। यह उपाय खासकर ड्राई स्किन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं एक खास पेस्ट की। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

1 - 2026-04-16T164412.998

पेस्ट बनाने के लिए सामग्री 

  • टमाटर का पल्प
  • शहद
  • विटामिन ई कैप्सूल 

यह भी पढ़ें- स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करने के लिए घर पर तैयार करें खास मॉइस्चराइजर क्रीम, एक्सपर्ट से जानें आसान तरीका

पेस्ट बनाने का तरीका 

  • इस खास होममेड पेस्ट को बनाने का तरीका बहुत आसान है। 
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में टमाटर का पल्प निकाल लें। 
  • अब इस ताजे पल्प में थोड़ा शहद और थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें। 
  • सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। 
  • अब आपका खास पेस्ट बनकर तैयार है, इसे आप इस्तेमाल कर सकती हैं। 

2 - 2026-04-16T164415.509

पेस्ट इस्तेमाल करने का तरीका 

  • सबसे पहले आप अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। 
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। 
  • थोड़ी देर तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • आप इसे कम से कम 30 से 40 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।  
  • समय पूरा होने के बाद आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। 
  • इससे आपको काफी आराम देखने को मिलेगा साथ ही स्किन गर्मियों में भी स्वस्थ और मुलायम रहेगी।
  • अगर आप इसका पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।  

यह भी पढ़ें- Face Toner for Summer: चिलचिलाती धूप में भी स्किन रहेगी 'फ्रेश और हाइड्रेटेड', घर पर बनाएं ये 1 असरदार नेचुरल टोनर

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।