बालों को हीट डैमेज से कैसे बचाएं

पार्टी में जाना हो या कैजुअल मीटिंग, हम सभी अपने बालों को स्टाइल करते हैं। हेयर स्टाइल बनाने के लिए हीट टूल्स बेहद काम आते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह बालों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं। आर्टिफिशियल हीट बालों को डैमेज करते हैं, जिससे बाल न केवल झड़ने लगते हैं बल्कि इनकी शाइन भी कम हो जाती है।
सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. चित्रा आनंद सोशल मीडिया पर त्वचा और बालों से संबंधित जानकारी शेयर करती हैं। अपनी एक पोस्ट में उन्होंने बालों को हीट से होने वाले डैमेज से बचाने का तरीका बताया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं बालों को हीट डैमेज से कैसे बचाएं।
हीट प्रोटेक्टेंट सीरम का करें उपयोग?
यह सीरम कैसे काम करता है?
View this post on Instagram
यह बालों में मॉइश्चर को लॉक करने का काम करता है। खासतौर पर, अगर आपके बाल ब्लीच या कर्लड हैं, तो आपको स्टाइलिंग प्रोडक्ट का उपयोग करने से पहले इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: बालों को स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले डैमेज से बचाएंगे ये हीट प्रोटेक्शन स्प्रे
कब और कैसे करें इस्तेमाल?
इसे भी पढ़ें: अक्सर करती हैं हेयर स्ट्रेटनर का इस्तेमाल तो बालों को कुछ इस तरह रखें हेल्दी
सही हीट प्रोटेक्टेंट सीरम कैसे खरीदें?
- सीरम खरीदने से पहले जान लें कि आपका हेयर टाइप कैसा है। इसके बाद ही हीट प्रोटेक्टेंट सीरम खरीदें। साथ ही, लेबल पर लिखी जानकारी पढ़ना न भूलें। (हेयर सीरम के फायदे)
- अगर आपके बाल कलर्ड हैं, तो आपको ऐसे सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे आपके बालों का रंग हल्का न हो।
- इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको कैसा सीरम लेना है। यानी लाइट-वेट या नॉन ग्रीसी फॉर्मूला वाला सीरम।
- आपको एमिनो एसिड जैसे केराटिन सीरम खरीदना चाहिए। केराटिन बालों में पाया जाने वाला प्रोटीन है, जो आपके बालों को प्रोटेक्ट करने के साथ-साथ नरिश करने का काम करता है।
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को डैमेज से बचाने के लिए स्टाइलिंग टूल्स को 350 डिग्री से कम रखें।
- कोशिश करें कि हफ्ते में केवल एक ही बार बालों को स्टाइल करें। ऐसा करने से आपके बाल खराब नहीं होंगे।
- सीरम के अलावा आप बालों को स्टाइल करने से पहले एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। यह भी आपके बालों को डैमेज होने से बचाने का काम करेगा।
- अगर आप चाहती हैं कि टूल्स के इस्तेमाल के बाद भी आपके बाल खराब न हो, तो सही हेयर केयर रूटीन फॉलो करें। यानी आपको बालों में तेल, हेयर पैक और सीरम जैसी चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। हेयर स्पा भी जरूर करवाएं। यह ट्रीटमेंट भी आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
- बाजार में आपको हीट प्रोटेक्शन स्प्रे भी मिल जाएंगे। आप बालों में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। यह भी सीरम की तरह ही काम करता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit:Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।