Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:47 PM IST

दिवाली के बाद ऐसे करें स्किन और हेयर की केयर, एक्सपर्ट शहनाज हुसैन के बताए ये टिप्स आएंगे काम

पटाखों से निकलने वाले धुएं और केमिकल्स स्किन और बालों को खराब कर सकते हैं। इसलिए अब आप अपने बाल और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।
Updated:- 2025-11-03, 17:08 IST
image

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई टिप्स आजमाती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे और बालों का बेहद ध्यान रखती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप दिवाली के बाद त्वचा और बाल दोनों की देखभाल कर सकती हैं।

दिवाली के बाद स्किन और बालों की ऐसे करें केयर

ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने बताया कि दिवाली के बाद अधिकतर महिलाएं पॉल्यूशन की वजह से काफी परेशान रहती हैं। पटाखों से निकलने वाले धुएं और केमिकल्स स्किन और बालों को खराब कर सकते हैं। इसलिए अब आप अपने बाल और स्किन को स्वस्थ रखने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर अपनी खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। दिवाली के बाद स्किन से प्रदूषण और गंदगी हटाने के लिए आप स्किन की क्लीनिंग कर सकती हैं।  ऐसे में आप घर पर क्लींजर बना सकती हैं। 

Expert-Quote

घर पर क्लींजर बनाने का सही तरीका

  • इसे बनाने के लिए आप एक चम्मच ठंडा दूध लें
  • उसमें जैतून का तेल, तिल और सूरजमुखी का तेल लें और इन्हें अच्छी तरह मिक्स कर दें।
  • अब इस मिश्रण को रूई की मदद से आप अपने पूरे चेहरे पर लगा लें, फिर चेहरे की अच्छे से सफाई करें। 
  • चेहरे की सफाई के बाद आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं।

पिंपल्स या रैशेज को ऐसे करें कम -

दिवाली के बाद अगर आपको पिंपल्स या रैशेज जैसी समस्या होती है, तो आप घर पर एक खास पेस्ट तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर इसे 15 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाना है। इससे आपको काफी राहत देखने को मिल सकती है साथ ही स्किन प्रॉब्लम भी कम होगी। 

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

बालों की देखभाल के टिप्स

  • दिवाली के बाद आप अपने बालों की देखभाल और सफाई भी कर सकती हैं।  इसके लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा।
  • दिवाली के बाद बालों का ध्यान रखने के लिए आप शैम्पू से पहले या रात में सोने से पहले नारियल और जैतून का तेल बालों में लगा सकती हैं।
  • आप चाहें तो एक खास हेयर मास्क भी घर पर तैयार कर सकती हैं।  इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। 
  • हेयर मास्क बनाने के लिए आप सबसे पहले एक चम्मच सिरका, एक चम्मच शहद और एक अंडा इन तीनों चीजों को मिला लें।
  • अब इस हेयर मास्क को ब्रश की मदद से अच्छी तरह स्कैल्प पर लगाकर मालिश कर सकती हैं।
  • इस हेयर मास्क को आप कम से कम 40 मिनट तक बालों पर लगाकर रखें, उसके बाद अपने बालों को धो सकती हैं।


1 - 2025-10-16T164214.507

दिवाली के बाद शैम्पू करने का सही तरीका

  • सबसे पहले आप अपने बालों के हिसाब से माइल्ड हर्बल शैम्पू चुनें।
  • शैम्पू को डायरेक्ट बालों में लगाने से बचें पहले आप थोड़ा शैम्पू पानी में घोल लें, फिर इसे बालों पर लगाकर अच्छी तरह हेयर वाश कर लें।
  • शैम्पू को अच्छी तरह से धो लें, ताकि साबुन के साथ-साथ सारी गंदगी, डैंड्रफ भी निकल जाएं।
  • इसके बाद आप क्रीमी कंडीशनर का उपयोग कर सकती हैं। 

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट कसलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।