बालों को स्टाइलिंग टूल्स से होने वाले डैमेज से बचाएंगे ये हीट प्रोटेक्शन स्प्रे

हीट टूल्स का लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण बाल खराब हो जाते हैं। आपके बाल हमेशा अच्छे रहें इसके लिए आपको हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। 
Updated:- 2023-05-22, 12:51 IST
ways to make heat protection spray in hindi

बालों को स्टाइल करने से लुक इन्हांस होता है। इसके लिए हीट स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इनके लंबे समय तक उपयोग बालों को डैमेज हो जाते हैं। बालों को किसी प्रकार का नुकसान न हो, इसके लिए हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का इस्तेमाल किया जाता है। बाजार में आपको हेयर टाइप के अनुसार यह स्प्रे मिल जाएंगे। यह जरूरी नहीं कि आपको इसे बाजार से ही खरीदना पड़े। आप घर पर भी आसानी से हीट प्रोटेक्शन स्प्रे बना सकती हैं।

नारियल का तेल से बनाएं स्प्रे

how to make coconut oil hair spray
नारियल का तेल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका इस्तेमाल हेयर पैक से लेकर हीट प्रोटेक्शन स्प्रे बनाने के लिए कर सकती हैं। यह तेल आपके बालों को डैमेज होने से लेकर टूटने तक से बचाएगा।

क्या चाहिए?

  • 2-3 चम्मच नारियल का तेल
  • 3/4 कप पानी
  • स्प्रे बोतल

क्या करें?

  • स्प्रे बोतल में 2-3 चम्मच नारियल का तेल में 3/4 कप पानी मिलाएं।
  • अब बोतल को अच्छे से शेक कर लें, ताकि तेल में पानी अच्छे से घुल जाए।
  • लीजिए तैयार है हीट प्रोटेक्शन स्प्रे।

इसे भी पढ़ें:हेयर स्प्रे बिल्डअप को रिमूव करने के लिए अपनाएं ये 4 टिप्स

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस स्प्रे का इस्तेमाल गीले बालों में करें, क्योंकि ड्राई हेयर में यह लगाने से बाल ग्रीसी नजर आएंगे।
  • बालों में स्प्रे करने के बाद स्ट्रेटनर या ब्लो ड्रायर का उपयोग करें।

इस स्प्रे के फायदे

  • स्टाइलिंग टूल्स के इस्तेमाल से बल डल हो जाते हैं। यानी बालों की चमक खो जाती है। बालों में नारियल का तेल लगाने से आपके बाल शाइनी हो जाएंगे।
  • हीट टूल्स से बाल डैमेज होकर टूटने लगते हैं। बालों को मजबूत बनाने के लिए भी आप इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • हेयर स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स बालों को फ्रिजी बना देते हैं। इसलिए आपको इसके उपयोग से पहले स्प्रे का इस्तेमाल करना चाहिए। नारियल के तेल से बना यह स्प्रे आपके बालों की फ्रिजीनेस को कम करेगा।

इसे भी पढ़ें:एलोवेरा की मदद से बनाएं यह हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे, बालों को नहीं होगा कोई नुकसान

एलोवेरा जेल आएगा काम

how to make aloe vera gel hair spray
चेहरे के साथ-साथ बालों में भी एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जाता है। आप एलोवेरा जेल की मदद से हीट टूल्स से होने वाले डैमेज से अपने बालों को बचा सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • एक चम्मच कॉर्न स्टार्च
  • तीन चम्मच एलोवेरा जेल
  • एक चम्मच बादाम का तेल
  • पानी

क्या करें?

  • हीट प्रोटेक्शन स्प्रे बनाने के लिए सबसे पहले पानी को गर्म कर लें। अब गर्म पानी में तीन चमच एलोवेरा जेल मिलाएं।
  • अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें ताकि जेल में गांठ न रहे।
  • अब इस मिश्रण में एक चम्मच बादाम का तेल और कॉर्न स्टार्च मिलाएं।
  • लीजिए बन गया हीट प्रोटेक्शन स्प्रे।

कैसे करें इस्तेमाल?

how to use hair spray
जब भी आप अपने बालों को स्टाइल करें तब इस हीट प्रोटेक्शन स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन बालों में पहले अच्छे से कंघी कर लें। ऐसा करने से बालों स्टाइल करते वक्त परेशानी नहीं होगी।

एलोवेरा जेल से बने स्प्रे के फायदे

  • इस स्प्रे में कॉर्न स्टार्च भी मिलाया गया है, जो आपकी बालों को चिपचिपा नहीं होने देगा। इसलिए आप बेझिझक इस स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आपके बाल ड्राई हैं तो एलोवेरा जेल के उपयोग से बालों का रूखापन कम हो जाएगा।
  • बादाम का तेल बालों की चमक को बरकरार रखने का काम करेगा।

नोट: बालों में किसी भी चीज के उपयोग से पहले पैच टेस्ट कर लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।