Homemade Cream For Dark Circles In Hindi: डार्क सर्कल्स के कारण चेहरे का नूर छिन जाता है। इसकी वजह से आई मेकअप भी खिलकर नहीं आता है। डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए महिलाएं महंगी अंडर आई क्रीम खरीदती हैं, जिन पर हजारों रुपये तक खर्च हो जाते हैं। यह क्रीम इतनी जल्दी असर नहीं दिखाती हैं। साथ ही इनमें केमिकल भी होता है, जिसके कारण आंखों पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए आंखों के आसपास किसी भी चीज का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए।
ऐसे में अक्सर याद आती हैं नेचुरल चीजें। इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय भी कारगर होते हैं। खासतौर पर क्रीम ज्यादा असरदार होती है। आप नेचुरल चीजों से भी डार्क सर्कल्स के लिए क्रीम बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं इसे बनाने का तरीका तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
डार्क सर्कल्स के कारण
- नींद की कमी के चलते सबसे ज्यादा आंखों पर असर पड़ता है। इसके कारण डार्क सर्कल्स होने लगते हैं।
- बढ़ती उम्र भी इसका एक कारण हो सकता है।
- लगातार टीवी या लैपटॉप में देखते रहने की वजह से भी डार्क सर्कल्स की समस्या हो जाती है।
- पोषक तत्वों की कमी के चलते भी डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।
बादाम रोगन से बनाएं क्रीम
जिस तरह बादाम स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है, उसी तरह आप इसका उपयोग त्वचा पर भी कर सकती हैं। अंडर आई क्रीम बनाने के लिए बादाम का इस्तेमाल करें।
आवश्यक सामग्री
- 2-4 विटामिन ई कैप्सूल
- 1 चम्मच बादाम रोगन
कैसे बनाएं क्रीम?
- क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
- फिर इसमें 2-4 विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर डालें।
- अब ऊपर से 1 चम्मच बादाम रोगन मिलाएं।
- अब इसे एक छोटे से डिब्बे में भरकर रेफ्रिजरेटर में स्टोर कर लें।
- 2-3 घंटे बाद डिब्बे को फ्रिज से बाहर निकाल लें।
- लीजिए बन गई आपकी डार्क सर्कल्स के लिए क्रीम।
इस्तेमाल करने का तरीका
- रात को सोने से पहले मेकअप को रिमूव कर लें।
- फिर चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं।
- इसके बाद आंखों के नीचे इस क्रीम को लगा लें।
- रोजाना क्रीम का उपयोग करने से डार्क सर्कल्स कम हो जाएंगे।
शहद से बनाएं अंडर आई क्रीम
शहद में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण यह त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। आप शहद की मदद से अंडर आई क्रीम भी बना सकती हैं। इस क्रीम के इस्तेमाल से कुछ ही समय में डार्क सर्कल्स हल्के होने लगेंगे।
आवश्यक सामग्री
- 3 चम्मच शहद
- 1 चम्मच कॉफी पाउडर
- 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल
क्या करें?
- घर पर क्रीम बनाने के लिए एक बाउल में 3 चम्मच शहद, 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच विटामिन ई ऑयल डालें।
- अब इसे मिक्स कर लें।
- इसका टेक्सचर क्रीम जैसा हो जाएगा।
- अब इस पेस्ट को एक छोटे से बॉक्स में डालें।
- फिर रेफ्रिजरेटर में क्रीम को रख दें।
- लीजिए बन गई आपकी अंडर आई क्रीम।
इन बातों का रखें ध्यान
- अंडर आई क्रीम लगाने से पहले आपको अपना चेहरा अच्छे से साफ करना चाहिए। अन्यथा क्रीम असर नहीं दिखाएगी।
- क्रीम को आंखों के नीचे रगड़े नहीं। बल्कि हल्के हाथों से मसाज करें।
- हमेशा रात को सोने से पहले ही इस क्रीम का उपयोग करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों