ढीली त्वचा में कसाव लाने के लिए इन मास्क का करें इस्तेमाल

एक उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां, फाइन लाइन्स और ढीलापन आने लगता है। लटकती त्वचा देखने में बिल्कुल अच्छी नहीं लगती है। इसके कारण चेहरा बूढ़ा नजर आता है। त्वचा में कसाव लाने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको लटकती त्वचा का कारण और फेस मास्क बनाना सिखाएंगे।
ढीली त्वचा का कारण
यूवी रेज के कारण स्किन कई तरह से प्रभावित होती है। जब हमारी स्किन इन हानिकारक किरणों के संपर्क में आती है तो इसके कारण त्वचा की फर्मनेस पर असर पड़ता है। बढ़ती उम्र के कारण त्वचा ढीली पड़ने लगती है। ऐसा न हो, इसके लिए आपको अपनी त्वचा की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए।
मुल्तानी मिट्टी से बनाएं मास्क
क्या चाहिए?
- 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
- कच्चा दूध
क्या करें?
- 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिलाएं।
- अब इसे मिक्स करके मुल्तानी मिट्टी का थिक पेस्ट बना लें।
- लीजिए तैयार है आपका फेस टाइटनिंग मास्क।
इसे भी पढ़ें:DIY Face Mask: इस घरेलू नुस्खे से करें ढीली त्वचा को टाइट
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस फेस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- अब मास्क को 5-7 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें।
- अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।
- हफ्ते में एक बार इस फेस मास्क के इस्तेमाल से त्वचा का ढीलापन कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें:चेहरे की त्वचा पड़ गई है ढीली तो घर पर बनाएं ये टाइटनिंग मास्क
मुल्तानी मिट्टी के फायदे
- मुल्तानी मिट्टी और दूध के इस्तेमाल से त्वचा एक्सफोलिएट हो जाती है।
- मुंहासे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है। चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से त्वचा में मौजूद तेल सुख जाता है, जिससे स्किन पर मुंहासे नहीं होते हैं।
- झुर्रियों और फाइन लाइन्स की समस्या न हो, इसके लिए आपको त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।
- त्वचा में निखार लाने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
केला से बनाएं मास्क
क्या चाहिए?
- 1/2 पका हुआ केला
- एक चम्मच शहद
- एक चम्मच ऑलिव ऑयल
क्या करें?
- केला को छीलकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- इस बात का ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न हो।
- अब मैश किए हुए केला में एक चमच शहद और एक चमच ऑलिव ऑयल मिलाएं।
- सभी चीजों को दोबारा अच्छे से मिला लें।
- लीजिए तैयार है आपका केला से बना फेस मास्क।
कैसे करें इस्तेमाल?
- केला से बने इस मास्क को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं।
- आप चाहें तो गले पर भी लगा सकती हैं।
- 15 मिनट बाद त्वचा को गुनगुने पानी से धोएं।
- हफ्ते में दो बार चेहरे पर केला से बने इस मास्क का इस्तेमाल करने से त्वचा का ढीलापन कम हो जाएगा।
इस मास्क के फायदे
- केले से बना मास्क आपकी स्किन को फ्री रेडिकल डैमेज से बचाने का काम करता है। इसके कारण आपकी स्किन बूढ़ी नजर आती है।
- ऑलिव ऑयल स्किन को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। इसके उपयोग से त्वचा मॉइश्चराइज रहती है। साथ ही, जैतून का तेल एंटी-एजिंग भी है।
- शहद के उपयोग से आपकी स्किन ग्लोइंग के साथ- साथ हेल्दी रहेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।