DIY Face Mask: इस घरेलू नुस्खे से करें ढीली त्वचा को टाइट

उम्र बढ़ती जाती है लेकिन हम चाहते हैं कि हमेशा खूबसूरत और जवान दिखें लेकिन त्वचा के कुछ संकेत हमारी बढ़ती उम्र का इशारा कर ही देते हैं, जैसे त्वचा का ढीलापन। वैसे तो यह बढ़ती उम्र के साथ होने वाली समस्या है, लेकिन सही खान-पान न करना और त्वचा की देखभाल में चूक आदि कई कारणों से कम उम्र की महिलाओं को भी इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
आपकी इसी समस्या के समाधान के लिए आज हम आपको बताने वाले हैं ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी द्वारा बताया एक ऐसा फेस मास्क जो आपकी ढीली त्वचा को टाइट करने में मदद करेगा। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह फेस मास्क।
सामग्री

- खीरे का जूस- 1 चम्मच
- आलू का रस- 1 चम्मच
- चावल का आटा- 1 चम्मच
- ग्लिसरीन- 1 चम्मच
विधि
- एक कटोरी में चारों चीजों को मिक्स कर दें और फिर पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगा लें।
- 10-15 मिनट बाद अपने चेहरे को धो दें।(जाने कैसे लगाएं फेस मास्क)
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2 दिन किया जा सकता है।
- आप चाहें तो खीरे के जूस की जगह इसे कद्दूकस करके भी लगा सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-How To Tighten Face Skin : चेहरे की लटकती त्वचा में कसाव लाने के सरल घरेलू उपाय
चेहरे पर खीरे के फायदे

खीरा महज खाने के काम ही नहीं आता है बल्कि कई रूपों में भी हम इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। खीरे को त्वचा पर लगाने से ठंडक तो मिलती ही है साथ ही यह टैनिंग, दानें, कील-मुंहासों को कम करने के साथ-साथ चेहरे पर निखार भी देता है औरस्किन टाइटनिंगमें भी मदद करता है।
चेहरे पर आलू के फायदे
आलू हमारे चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। चेहरे के दाग-धब्बों के लिए यह बहुत ही ज्यादा असरदार होता है साथ ही स्किन को टाइट करने और साफ भी करता है। आप आलू का इस्तेमाल बिना किसी चीज के साथ मिलाए भी कर सकती हैं। आप चाहें तो आलू छीलते समय उसके छिलके को चेहरे पर रगड़ सकती हैं।
चेहरे पर चावल के आटे के फायदे

हमारे घर पर मौजूद के ऐसी चीजें होती है जो हमारे चेहरे के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन हमें उनके बारे में पता नहीं होता है। उन्हीं में से एक है चावल का आटा। यह हमारे रंगत तो निखारता ही है साथ ही स्क्रब का काम भी लड़ता है। इस आटे में मौजूद के पोषक तत्व चेहरे से संबंधित कई समस्याओं को दूर रखते हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Youthful Skin Tips: जायफल का इस तरह करें इस्तेमाल, पाएं यूथफुल स्किन
हम इसी तरह ब्यूटी से जुड़े लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है या आपने इस नुस्खे को ट्राई किया है तोयह हमें फेसबुक पेज के कमेंट सेक्शन में अवश्य बताइएगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।