चेहरे की त्वचा पड़ गई है ढीली तो घर पर बनाएं ये टाइटनिंग मास्क

त्वचा में कोलेजन की मात्रा कम होने से स्किन ढीली पड़ जाती है। इस समस्या को कम करने के लिए आप फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2022-07-13, 13:45 IST
face mask for skin tightning

उम्र का असर हमारी त्वचा पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसके कारण हमारी त्वचा न केवल बेजान हो जाती है, बल्कि ढीली भी पड़ जाती है। इसके अलावा कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन ट्रीटमेंट के कारण भी त्वचा लटकने लगती है। इसके कारण हमारा चेहरा और भी खराब नजर आने लगता है। इस समस्या को कम करने के लिए महिलाएं पार्लर जाकर हजारों पैसे खर्च करती हैं। लेकिन आप चाहें तो घर बैठे ही आसानी से त्वचा में कसाव ला सकती हैं। आपने फेस मास्क के बारे में तो जरूर सुना होगा और इसके फायदे भी। इसी तरह आप स्किन टाइटनिंग के लिए मास्क बना सकती हैं।

ओट्स फेस मास्क

how to make oats mask for skin tightening

ओटमील यानी दलिया, जिस तरह यह सेहत के फायदेमंद होता है। उसी तरह आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर भी कर सकती हैं। इससे बना मास्क चेहरे पर मौजूद गंदगी को अब्जॉर्ब करता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे फ्री रेडिकल डैमेज नहीं होता है।

आवश्यक सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच ओट्स
  • 1 बड़ा चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच शहद
  • गुलाब जल

कैसे बनाएं मास्क

  • मास्क बनाने के लिए सबसे पहले ओट्स को पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • बिल्कुल बारीक पीसें, ताकि अच्छा मास्क बन सके।
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच शहद और गुलाब जल डालकर थिक पेस्ट बना लें।
  • ज्यादा गीला न करें, अन्यथा चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने में परेशानी होगी।

लगाने का तरीका

  • मास्क लगाने से पहले अपना चेहरा धो लें।
  • अब इस मास्क को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • कम से कम 10 मिनट तक लगा रहने दें। या फिर जब तक यह सूख न जाए।
  • अब पानी से अपना चेहरा धो लें।
  • इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें।
  • कुछ ही समय में आपको असर देखने को मिलेगा।

क्ले मास्क

how to make clay mask for skin tightening
कई स्टडीज में पाया गया है कि क्ले से बने ब्यूटी प्रोडक्ट्स त्वचा में कोलेजन की मात्रा बढ़ाते हैं, जो हमारी स्किन को टाइट करने में मदद करता है। इसलिए अगर आपकी त्वचा लटकने लगी है तो आप क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन बाजार जाकर आपको इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी,क्योंकि आप इसे घर पर भी बना सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले
  • 1 छोटा चम्मच पाउडर मिल्क
  • पानी या गुलाब जल

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम में सबसे आसानी से बन जाएंगे ये फ्रूट फेस पैक, स्किन होगी टाइट और ग्लोइंग

कैसे बनाएं मास्क?

  • यह क्ले आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
  • अब एक बाउल में 2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले, 1 छोटा चम्मच पाउडर मिल्क और गुलाब जल डालें।
  • सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • लीजिए तैयार है आपका स्किन टाइटनिंग मास्क।

इसे भी पढ़ें:चेहरे की त्वचा में कसाव लाने के लिए ट्राई करें ये होममेड फेस पैक

लगाने का तरीका

how to use face mask

  • क्ले मास्क को चेहरे पर लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • स्किन को ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए अपनी उंगलियों से चेहरे को हल्के हाथों से मसाज दें। (रास्पबेरी मास्क)
  • करीब 10 मिनट तक इस मास्क को चेहरे पर लगा रहने दें।
  • फिर अपना फेस नॉर्मल पानी से धो लें।

नोट: किसी भी चीज का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। यह भी जांच करें कि कहीं आपको किसी इंग्रीडियंट्स से एलर्जी तो नहीं है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।